Headlines

CM नीतीश कुमार ने PM मोदी से किया वादा:बोले- आप आए थे और हम गायब हो गए थे, अश्वासन देते हैं, अब इधर- उधर नहीं जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (2 मार्च) को बिहार दौरे पर हैं। PM ने बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद ये PM का पहला दौरा है। पीएम की जनसभा में CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने PM मोदी से कहा- पिछली बार जब आप आप आए थे तो हम गायब हो गए थे। हम अश्वासन देते हैं कि अब इधर- उधर नहीं करेंगे। नीतीश कुमार की यह बात सुनकर PM मोदी सहित स्टेज पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024