Headlines

फरीदाबाद में ग्रिल से लटका मिला नवजात का शव:दीवार के पार फेंकते वक्त सरियों में फंस गया शरीर; सुबह लोगों ने देखा

हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को नवजात बच्चे का शव दीवार पर लगी ग्रिल में फंसा मिला। इस नवजात बच्चे के शव को टेलीफोन एक्सचेंज के पास डीसीए सोसाइटी की दीवार के पार फेंकने की कोशिश की गई थी, लेकिन निर्वस्त्र बच्चा दीवार में लगी ग्रिल में फंस गया और उसकी मौत हो गई।

सुबह लोगों ने शव लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोग ग्रिल में लटके बच्चे के शव को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना सेक्टर 15 पुलिस चौकी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रिल में अटके हुए नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मामला अजरौंदा गांव में सामने आया। गांव के रहने वाले राजवीर और अशोक ने बताया कि वह लोग घटना की सूचना मिलने के बाद ही यहां पहुंचे हैं, लेकिन जिस किसी ने भी इस कृत्य को अंजाम दिया है पुलिस उसे तलाश कर सजा जरूर दिलाए ताकि यह औरों के लिए एक सबक हो।

गांव की रहने वाली महिला संतोष और राजवती ने बताया कि यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024