Headlines

क्रैश हुई चांदी, ₹67,000 गिरकर ₹3.32 लाख पर आई:सोना 15 हजार रुपए सस्ता, 1.54 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली

क्रैश हुई चांदी, ₹67,000 गिरकर ₹3.32 लाख पर आई:सोना 15 हजार रुपए सस्ता, 1.54 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली

नई दिल्ली1 घंटे पहले

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज यानी 30 जनवरी को गिरावट है। प्रॉफिट बुकिंग के कारण MCX पर चांदी 67 हजार रुपए (17%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 3.32 लाख रुपए पर आ गया। हालांकि अभी इसमें थोड़ी रिकवरी है और ये 12% गिरकर 3.51 लाख पर है।

MCX पर सोने में भी आज 15 हजार रुपए (9%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपए पर आ गया था। सोना अब थोड़ा रिकवर हुआ है और ये 3% नीचे 1.64 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने और चांदी के ETF में आज 23% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

MCX और सर्राफा बाजार में दाम अलग-अलग क्यों?

MCX : यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती हैं। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं।

सर्राफा: यह वह जगह है जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।

पिछले 10 दिन में सोना हर दिन ₹2,688 और चांदी 7,527 बढ़ी

तारीख गोल्ड रेट/10g सिल्वर रेट/kg
16 जनवरी ₹1,41,593 ₹2,81,890
19 जनवरी ₹1,43,946 ₹2,93,975
20 जनवरी ₹1,47,409 ₹3,09,345
21 जनवरी ₹1,54,227 ₹3,19,097
22 जनवरी ₹1,51,128 ₹2,99,711
23 जनवरी ₹1,54,310 ₹3,17,705
27 जनवरी ₹1,58,901 ₹3,44,564
28 जनवरी ₹1,64,635 ₹3,58,267
29 जनवरी ₹1,75,340 ₹3,79,988
30 जनवरी ₹1,68,475 ₹3,57,163
29 दिन में सोना ₹35,280 और चांदी ₹1.27 लाख महंगी हुई

इस साल जनवरी के 29 दिन में सोना 35,280 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,68,475 रुपए हो गया है।

वहीं, चांदी 1,26,743 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी, जो अब 3,57,163 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
क्रैश हुई चांदी, ₹67,000 गिरकर ₹3.32 लाख पर आई:सोना 15 हजार रुपए सस्ता, 1.54 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली

नई दिल्ली1 घंटे पहले

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024