Headlines

यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट बोलीं-भारत ग्लोबल पॉलिटिक्स में टॉप पर पहुंचा:राष्ट्रपति भवन में यूरोपियन डेलिगेट्स के लिए डिनर रखा गया; पीएम, CJI शामिल हुए

यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट बोलीं-भारत ग्लोबल पॉलिटिक्स में टॉप पर पहुंचा:राष्ट्रपति भवन में यूरोपियन डेलिगेट्स के लिए डिनर रखा गया; पीएम, CJI शामिल हुए

नई दिल्ली6 घंटे पहले
राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान यूरोपीय यूनियन डेलिगेट्स और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित भी किया।

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में डिनर रखा गया।

इस दौरान यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि भारत ग्लोबल राजनीति में टॉप पर पहुंच गया है। यह एक ऐसा डेवलपमेंट है जिसका यूरोप स्वागत करता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में, भारत-यूरोप की सोच और नजरिया एक जैेसा है। हमारा मानना ​​है कि वैश्विक चुनौतियों का सामना सिर्फ सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है

इस खास डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

उर्सुला ने और क्या कहा…

  • अगर यूरोप और भारत अपने संसाधनों और ताकत को मिलाएं, तो बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। इसी सोच के साथ आज दोनों साथ आए हैं।
  • यह भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और साझेदारी का एक अहम मोड़ है। यह साझेदारी की शुरुआत भर है, आगे और बड़ा सहयोग होगा।
  • भारत और यूरोप दुनिया को एक मजबूत संदेश दे रहे हैं। ऐसे समय में जब दुनिया में मतभेद और तनाव बढ़ रहे हैं, भारत और यूरोप बातचीत, सहयोग और तालमेल का रास्ता चुन रहे हैं।
  • इससे अस्थिर समय में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। कारोबार और निवेश को भरोसे और निश्चितता मिलेगी। इन समझौतों के साथ भारत और यूरोप और ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

यूरोपियन काउंसिल प्रेसिडेंट एंटोनियो बोले- आज के नतीजों पर गर्व

राष्ट्रपति भवन में हुए डिनर में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा ने कहा- ‘तेजी से बदलती दुनिया में, हमारी रणनीतिक साझेदारी बड़ा आर्थिक और भू-राजनीतिक महत्व रखती है। मुझे आज के शिखर सम्मेलन के नतीजों पर गर्व है।’

उन्होंने कहा कि यह एक सॉलिड डेवपलमेंट है। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, डिफेंस पार्टनरशिप और 2030 के लिए जॉइंट स्ट्रैटजिक एजेंडा के साथ वैश्विक मुद्दों पर सहकारी नेतृत्व का एक उदाहरण पेश किया है।

राष्ट्रपति भवन में डिनर की 7 तस्वीरें…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में EU डेलीगेट्स के लिए आयोजित डिनर में संबोधित किया।
राष्ट्रपति भवन में डिनर में यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने संबोधित किया।
राष्ट्रपति भवन में डिनर में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा ने संबोधित किया।
डिनर से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मौजूद उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा का स्वागत किया।
राष्ट्रपति भवन में उप राष्ट्रपति सीपी राधकृष्णन से मुलाकात करतीं उर्सुला वॉन डेर लेयेन।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में पीएम और उप राष्ट्रपति ने भाग लिया।

डिनर मेन्यू में हिमालयी डिशेस पर फोकस

राष्ट्रपति भवन में हुए डिनर में मेन फोकस पहाड़ी डिशेस पर रहा। मेन्यू में याक चीज से लेकर गुच्छी जैसी चीजें सर्व की गईं।

डिनर की शुरुआत जाखिया आलू के साथ हरी टमाटर की चटनी और मेआ लून और सफेद चॉकलेट के साथ झांगोरा की खीर से हुई।

इसके बाद सूप में सुंदरकला थिचोनी सर्व की गई। मेन कोर्स में खसखस, भुने हुए टमाटर की चटनी और हिमाचली स्वर्णु चावल के साथ सोलन मशरूम सर्व किए गए।

इसके साथ ही राई के पत्ते, कश्मीरी अखरोट, भुने हुए टमाटर और अखुनी से बनी तीन तरह की चटनी रखी गई थी।

डेजर्ट में हिमालयी रागी और कश्मीरी सेब का केक

डेजर्ट में हिमालयी रागी और कश्मीरी सेब का केक सर्व किया गया। इसमें तिमरू और सी बकथॉर्न क्रीम, खजूर और कच्चे कोको के साथ कॉफी कस्टर्ड और हिमालयी शहद के साथ परोसा गया परसिमन शामिल था।

ये डिशेस शेफ प्रतीक साधु और कमलेश नेगी के सहयोग से तैयार किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024