Headlines

हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन:MP-UP में तेज बारिश, ओले भी गिरे; राजस्थान में बिजली गिरने से 2 की मौत

हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन:MP-UP में तेज बारिश, ओले भी गिरे; राजस्थान में बिजली गिरने से 2 की मौत

शिमला/श्रीनगर/देहरादून/भोपाल34 मिनट पहले

देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। साथ ही 30-60kmph की रफ्तार से हवा भी चल रही है।

हिमाचल के मंडी में केओली पंचायत में 3-4 फीट तक जमी बर्फ के बीच दूल्हा-दुल्हन 7 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। पहले दूल्हा पैदल चलकर ससुराल पहुंचा था। शादी के बाद उसी रास्ते से दुल्हन को साथ लेकर लौटा।

इधर, उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई, जो रुक-रुककर जारी है। बागपत में बारिश के अलावा ओले भी गिरे। 10 से ज्यादा शहरों में 30 Kmph की रफ्तार से हवा भी चल रही है। मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश हुई। 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

वहीं राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे। जयपुर समेत कई जिलों में बारिश जारी है। बिजली गिरने से सीकर में महिला और कोटा में एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके अलावा दिल्ली में तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें…

हिमाचल के मंडी में 3 से 4 फीट जमी बर्फ पर एक दूल्हा पैदल चलकर अपनी दुल्हन को घर लाया।
लगातार भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर NH-44 बंद है।
महाराष्ट्र के भिवंडी और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के मैदानी इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सड़कों से लेकर पेड़-पौधों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

  • दिल्ली- सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2°C और आयानगर में 3.6°C दर्ज हुआ। वहीं, AQI 241 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी है।
  • पंजाब और हरियाणा- दोनों राज्यों में ठंड से राहत नहीं है। सोमवार को हिसार में तापमान 2.2°C, बठिंडा में 2.4°C, चंडीगढ़ में 6.2°C रहा। अगले दो दिन पारा बढ़ सकता है।
  • उत्तराखंड- पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा हो रहा है। मंगलवार तक मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024