Headlines

तीसरा टी-20 जीतने से 15 रन दूर भारत:11 ओवर बाकी, अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टी; न्यूजीलैंड- 153/9, बुमराह को 3 विकेट

LIVE

तीसरा टी-20 जीतने से 15 रन दूर भारत:11 ओवर बाकी, अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टी; न्यूजीलैंड- 153/9, बुमराह को 3 विकेट

गुवाहाटी1 मिनट पहले
अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर टी-20 फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने।

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 154 रन का टारगेट दे दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत ने बॉलिंग चुनी। कीवी टीम 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 48 और मार्क चापमन ने 32 रन बनाए। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

भारत ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव पिच पर हैं। अभिषेक ने 14 गेंद पर फिफ्टी लगा दी, यह भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड रहा। 2007 में युवराज सिंह 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया।

भारत ने 3.1 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी कर ली, यह टीम की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी है। 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 3.4 ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।

हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। हर्षित राणा ने 1 विकेट लिया। एक बैटर रन आउट भी हुआ। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी 1, काइल जैमिसन 3, रचिन रवींद्र 4, डेवोन कॉन्वे 2, टिम साइफर्ट 12, मिचेल सैंटनर 27 और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर आउट हुए।

मैच का स्कोरकार्ड

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

पावरप्ले में भारत 94/2

टीम इंडिया ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 94 रन बना लिए। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव पिच पर मौजूद रहे। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। 7वें ही ओवर में भारत ने अपनी सेंचुरी भी पूरी कर ली।

14 मिनट पहले

अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।

अभिषेक शर्मा ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जैकब डफी के खिलाफ छक्का लगाया और 14 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी।

अभिषेक भारत के लिए दूसरी फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 16 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। युवराज सिंह 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में 12 गेंद पर फिफ्टी लगा चुके हैं।

30 मिनट पहले

टीम इंडिया की फिफ्टी पूरी, ईशान आउट

ईशान किशन ने 28 रन बनाए।

154 रन के टारगेट के सामने भारत ने 19 गेंद पर ही फिफ्टी पूरी कर ली। ईशान किशन ने ईश सोढी के खिलाफ चौथे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और टीम की हाफ सेंचुरी पूरी करा दी। अगली ही गेंद ईशान कैच भी हो गए, उन्होंने 13 गेंद पर 28 रन बनाए।

यह टीम इंडिया की टी-20 में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी रही। इससे पहले 2023 में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 3.4 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। भारत ने सीरीज के लगातार तीसरे पावरप्ले में 70 प्लस रन बनाए।

38 मिनट पहले

भारत ने 2 ओवर में 32 रन बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024