Headlines

केरल- कांग्रेस से निष्कासित MLA राहुल ममकूटथिल के खिलाफ रेप की तीसरी शिकायत दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया

केरल के पथनमथिट्टा जिले में दर्ज रेप केस को लेकर कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को पुलिस ने रविवार तड़के पलक्कड़ से हिरासत में लिया। महिला की शिकायत के बाद राहुल के खिलाफ रेप का तीसरा केस दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शादी का झांसा देकर रेप, मारपीट, प्रेग्नेंट होने पर जिम्मेदारी से इनकार और पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपी गई है, जो पहले से दर्ज दो अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

कांग्रेस ने आरोप सामने आने के बाद ममकूटथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं केरल असेंबली स्पीकर ए एन शमसीर ने कहा कि राहुल के खिलाफ अयोग्य ठहराने की कार्रवाई शुरू करने पर कानूनी सलाह ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024