केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केरल में कमल के निशान पर सरकार बनाना है। उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थानीय निकाय चुनाव में मिली जीत इस दिशा में पहला कदम है।
शाह ने कहा कि बीजेपी केरल का विकास करना चाहती है और राज्य को राष्ट्रविरोधी ताकतों से बचाना चाहती है। उनके मुताबिक यह काम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए ही कर सकता है। उन्होंने LDF और UDF पर आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर केरल की तरक्की रोकी है। शाह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का रास्ता विकसित केरल से होकर जाता है।
