Headlines

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले ओपनर:गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत 31/0; न्यूजीलैंड ने 301 रन का टारगेट दिया

LIVE

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले ओपनर:गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत 31/0; न्यूजीलैंड ने 301 रन का टारगेट दिया

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 301 रन का टारगेट दिया है। रविवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए।

जवाबी पारी में भारत ने 6.3 ओवर में बिना नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं।

हर बैटिंग पोजिशन को मिलाकर रोहित शर्मा पहले ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। उनके नाम अब तक 357 छक्के हैं।

न्यूजीलैंड के 3 बैटर्स की फिफ्टी न्यूजीलैंड की ओर से 3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई। डेरिल मिचेल ने 71 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।

लाइव अपडेट्स

24 मिनट पहले

रोहित शर्मा ने चौके से अपना खाता खोला

300 रन का स्कोर डिफेंड कर रही न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने चौके से अपना खाता खोला। उन्होंने काइल जैमिसन की आखिरी बॉल पर कवर पॉइंट में चौका लगाया। पहले ओवर से 5 रन आए।

44 मिनट पहले

इनिंग ब्रेक : भारत को 301 रन का टारगेट

QuoteImageQuoteImage
58 मिनट पहले

50वें ओवर से 14 रन आए, न्यूजीलैंड 300 तक पहुंचा

न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में 14 रन बने। प्रसिद्ध के इस ओवर में काइल जैमिसन और क्रिस्टियन क्लार्क ने चौके लगाए।

इन चौकों की मदद से न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 300 रन तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

05:19 PM11 जनवरी 2026

डेरिल मिचेल 84 रन बनाकर आउट, प्रसिद्ध को दूसरा विकेट

48वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर डेरिल मिचेल 71 बॉल पर 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने LBW कर दिया। उन्होंने मिच हे (18 रन) का भी विकेट लिया।

05:00 PM11 जनवरी 2026

न्यूजीलैंड का स्कोर 250 पार हुआ

45वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। डेरिल मिचेल ने हर्षित राणा की आखिरी बॉल पर दो रन लेकर टीम के लिए 250 रन बनाया।

04:52 PM11 जनवरी 2026

सिराज को दूसरा विकेट, फॉल्क्स को बोल्ड किया

44वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने जैक फॉल्क्स (एक रन) को बोल्ड कर दिया। उन्होंने विल यंग (12 रन) को भी पवेलियन भेजा।

04:48 PM11 जनवरी 2026

अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर ब्रेसबेल रनआउट

ब्रेसवेल का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी। (फोटो- BCCI)

43वें ओवर में न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा। आखिरी बॉल पर माइकल ब्रेसवेल (16 रन) रनआउट हो गए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने डायरेक्ट थ्रो पर आउट किया।

04:36 PM11 जनवरी 2026

डेरिल मिचेल की फिफ्टी

41वें ओवर में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 51 बॉल पर हाफ सेंचुरी बनाई। मिचेल ने कुलदीप यादव की पांचवीं बॉल पर चौका लगाया और हाफ सेंचुरी पूरी की।

04:21 PM11 जनवरी 2026

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, मिचेल हे आउट

38वें ओवर में न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा। यहां पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल हे को बोल्ड कर दिया। हे 18 रन ही बना सके। प्रसिद्ध को मैच में पहला विकेट मिला है।

04:05 PM11 जनवरी 2026

कुलदीप यादव को पहला विकेट, फिलिप्स कैच आउट

कुलदीप यादव को मैच में पहला विकेट मिला।

34वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। यहां पर ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। कुलदीप को पहला विकेट मिला है।

03:45 PM11 जनवरी 2026

न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन पहुंचा

29वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स ने रवींद्र जडेजा के ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 150वां रन बनाया।

03:42 PM11 जनवरी 2026

सिराज को पहली सफलता, विल यंग आउट

सिराज को मैच में पहला विकेट मिला। (फोटो- BCCI)

28वें ओवर में न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। यहां पर विल यंग 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। सिराज को मैच में पहला विकेट मिला है।

कप्तान गिल के साथ यंग का विकेट सेलिब्रेट करते सिराज। (फोटो- BCCI)
03:35 PM11 जनवरी 2026

हर्षित राणा को दूसरा विकेट, कॉन्वे आउट

24वें ओवर में न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर डेवोन कॉन्वे 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने बोल्ड किया।

03:16 PM11 जनवरी 2026

हर्षित राणा ने तोड़ी शतकीय साझेदारी, हेनरी निकोल्स आउट

22वें ओवर में न्यूजीलैंड ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर हेनरी निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 117 रन की शतकीय साझेदारी ब्रेक हुई।

03:05 PM11 जनवरी 2026

कीवी ओपनर्स की हाफ सेंचुरी पूरी

20वें ओवर में न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने हाफ सेंचुरी पूरी की। सुंदर की 5वीं बॉल पर हेनरी निकोल्स ने एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। फिर अगली बॉल पर डेवोन कॉन्वे ने चौका लगाकर फिफ्टी लगाई।

02:59 PM11 जनवरी 2026

कुलदीप के ओवर में मौका, सुंदर मिसजज कर गए

19वें ओवर में कुलदीप यादव ने विकेट का चांस बनाया। उनकी दूसरी बॉल पर सुंदर के पास कॉन्वे को कैच करने का मौका था, लेकिन वे बाउंड्री लाइन से 10 मीटर अंदर थे और कैच को मिसजज कर गए।

02:27 PM11 जनवरी 2026

कीवी ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप

कॉन्वे और निकोल्स की जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।

11वें ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। कॉन्वे ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की दूसरी बॉल पर सिंगल लिया और निकोल्स के साथ साझेदारी का 50वां रन बनाया।

02:23 PM11 जनवरी 2026

पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज खाली हाथ रहे

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली भारतीय टीम के गेंदबाज पावरप्ले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। इसमें मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की। शुरुआती 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49 रन है। डेवॉन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।

02:02 PM11 जनवरी 2026

फोटो: फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024