Headlines

कोहरे के कारण IND-SA चौथे टी-20 के टॉस में देरी:थोडी देर में कंडीशन का मुआयना होगा; टीमें वॉर्मअप कर रहीं

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में घने कोहरे एक कारण टॉस में देरी हो रही है। थोड़ी देर में कंडीशन का मुआयना किया जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होना है।

प्लेयर्स मैदान पर वॉर्मअप कर रहे हैं। भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के बर्थ-डे बॉय क्विंटन डी कॉक अपने टी-20 करियर का 100वां मैच खेलने जा रहे हैं।

5 मैच की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 101 रन से जीता था, इसके बाद साउथ अफ्रीका ने मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे मैच में 51 रन से जीतकर वापसी की, लेकिन तीसरे मैच में धर्मशाला में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए फिर बढ़त बना ली।

भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक खेले गए तीनों मुकाबले जीते हैं। इस मैदान पर भारत ने आखिरी टी-20 मुकाबला 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

​​​​​​​​​​​​​​​​दोनों टीमों पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024