पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति रिजल्ट:AAP सांसद-2 MLA, स्पीकर के गांव से पार्टी हारी; आप की रीकाउंटिंग में अकाली कैंडिडेट का विनिंग मार्जिन बढ़ा
पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा।
अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।
ब्लॉक समिति के चुनावों में AAP के दिग्गजों को बड़ा झटका लगा है। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के गांव कुरड़ से आम आदमी पार्टी हार गई और अकाली दल की जसविंदर कौर जीत गई।
संगरूर से विधायक MLA नरिंदर कौर भराज के गांव भराज में भी AAP हार गई। यहां कांग्रेस ने 25 वोटों से जीत हासिल की। प्रचार के दौरान भराज के 2 वीडियो वायरल हुए थे, एक में वह नेताओं को चेतावनी तो दूसरे में उनके करीबियों पर नशे बेचने जैसे आरोप लगा रहीं थीं।
आप विधायक व पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के गांव के जगदेव कलां से AAP के उम्मीदवार हार गए। कांग्रेस ने पोस्ट डालकर AAP को तंज कसा है।
कोटकपूरा से AAP के विधायक और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां के गांव संधवां से भी आम आदमी पार्टी ब्लॉक समिति का चुनाव हार गई। वहां से अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह ने 171 वोटों से जीत हासिल की।
हालांकि जिला संगरूर के ब्लॉक समिति चुनाव में CM भगवंत मान के गावं सतोज में AAP को जीत मिली है।
काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी। वोटों की दोबारा गिनती हुई तो अकाली दल की जीत का अंतर 9 से 34 वोट हो गया।
जलालाबाद में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के वर्करों ने फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके एजेंटों को एंट्री न देकर अंदर गड़बड़ी की जा रही है। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
ब्लॉक समिति के रिजल्ट…
जिला परिषद के रुझान
काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- कांग्रेस, BJP व अकाली वर्करों ने हाईवे जाम किया: फाजिल्का के जलालाबाद में काउंटिंग के दौरान कांग्रेस, भजपा और अकाली दल के वर्करों ने फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम कर दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने कहा कि उनके एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया गया। अंदर AAP सरकार के लोग गड़बड़ी कर रहे हैं। जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वीडियोग्राफी के जरिए वोटों की गिनती हो रही है। बेवजह बवाल खड़ा किया जा रहा है।
- लुधियाना में एजेंटों का हंगामा: काउंटिंग शुरू होते ही लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के जीटीवी कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मच गया। शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटियाला के नाभा रोड पर भी यही आलम दिखा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।
- पूर्व गैंगस्टर की पत्नी चुनाव में आगे: फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों फिरोजशाह जोन जिला परिषद में आगे चल रही है। पूर्व गैंगस्टर सेखों तब सुर्खियों में आए थे, जब चुनाव प्रचार के वक्त पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लियाय। पुलिस ने कहा कि वह लोगों को धमका रहे है। हालांकि इसको लेकर अकाली दल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।
- मोहाली में अकाली नेताओं का हंगामा: मोहाली के डेराबस्सी में काउंटिंग सेंटर में अकालियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि परगपुर जोन की वोटों में गड़बड़ी की गई है। अकाली नेता एनके शर्मा ने कहा कि बोहरा और बोहड़ी गांव की करीब 80 वोटों पर डबल स्टैंप लगी हुई है। खराब की गई ज्यादातर वोटें अकाली दल की हैं। शर्मा ने समर्थकों संग नारेबाजी भी की।
- कांग्रेस उम्मीदवार 3 वोट से हारीं, बोली- गड़बड़ी की: लुधियाना के जगीर पुर से ब्लॉक समिति के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार बासो रानी को तीन वोट से हारा हुआ डिक्लेयर कर दिया। बासो रानी का आरोप है कि उसे और उसके एजेंटों को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। उसे तीन वोट से हारा हुआ डिक्लेयर कर दिया। उसने आप के कार्यकर्ताओं पर घपला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि री काउंटिंग की जाए।
- घनौर में MLA को लेकर हंगामा: पटियाला के घनौर में कांग्रेस नेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि घनौर के AAP विधायक गुरलाल घनौर काउंटिंग सेंटर के अंदर गए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि वह प्रिंसिपल के ऑफिस में बैठे हैं। अंदर सिर्फ एजेंटों को ही जाने की इजाजत है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को काउंटिंग सेंटर में नहीं घुसने दिया जाएगा। वहीं MLA गुरलाल घनौर ने कहा कि वह बाहर बैठे हुए हैं। हार देख झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं।
14 दिसंबर को 40% वोटिंग हुई थी जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 40 फीसद मतदान हुआ था। इस दौरान 5 जिलों के 16 बूथों पर मतदान कैंसिल किया गया था, क्योंकि कुछ जगह बूथ कैप्चरिंग व प्रिंटिंग से जुड़ी खामियां सामने आई थीं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद वहां 16 दिसंबर को दोबारा वोटिंग कराई गई।
रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
रोपड़ ब्लॉक समिति में AAP बहुमत से चूकी
रोपड़ ब्लॉक समिति में AAP बहुमत से चूक गई है। यहां पर AAP को सबसे ज्यादा 7 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस को 6 और अकाली दल को 2 सीटें मिली हैं। अब चेयरमैन बनाने के लिए जोड़तोड़ होगी।
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग काउंटिंग सेंटर पहुंचे
अमृतसर में अकाली उम्मीदवार की जीत पर जश्न
अमृतसर के शाम नगर 12 नंबर जोन से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुनील मट्टू 124 वोटों से विजयी हुए। समर्थकों ने जश्न मनाया।
जालंधर में AAP और कांग्रेस बराबर सीटों पर आगे
जालंधर में जिला परिषद की सभी 21 सीटों के रुझान आए। आम आदमी पार्टी 8, कांग्रेस 8, शिअद 1 और बसपा 4 सीटें पर जीत की तरफ बढ़ रही है।
कांग्रेस MLA प्रगट सिंह बोले- बिना साइन विनर बना दिया
जालंधर के जमशेर खास एरिया से रिकाउंटिंग को लेकर विवाद हो गया। कैंट विधायक परगट सिंह ने कहा कि डेमोक्रेटिक सिस्टम से काउंटिंग नहीं हो रही, जमशेर खास की कई वोट रद्द कर दी गईं।
शिक्षा मंत्री के गांव में AAP की जीत
AAP सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव गंभीरपुर में ब्लॉक समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।
लुधियाना में जिला परिषद सीटों पर AAP आगे
लुधियाना में जिला परिषद में 14 पर आप,6 पर कांग्रेस, 2 पर अकाली दल और 3 पर आजाद उम्मीदवार आगे हैं।
AAP के पंजाब प्रधान बोले- ये हमारी एकतरफा जीत
पंजाब में AAP के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि जिला परिषद 354 जोन है। 71 जोन का रिजल्ट आया। 60 आम आदमी पार्टी जीत चुकी है। कांग्रेस सात, अकाली दल एक, दो आजाद व एक बीजेपी पर जीती है। यह एकतरफा आम आदमी पार्टी की जीत है।
अरोड़ा ने कहा- ब्लॉक समिति के 2823 ब्लॉक है। 1875 में अब तक रिजल्ट 867 में आप जीत चुकी है। कांग्रेस 216, अकाली दल 129, आजाद 63, बीजेपी 20 पर जीती है।
अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकार के पौने चार साल के काम बहुत अच्छे रहे है। जिस पर लोगों ने मोहर लगा दी है। मैं जीते हुई सभी उम्मीदवारों को दिल की गहराई से बधाई देता हूं। ब्लाक समिति में 68 फीसदी और जिला परिषद में 85 फीसदी जीत पार्टी की हुई।
विधानसभा स्पीकर के गांव से AAP उम्मीदवार हारा
फरीदकोट जिले के कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के पैतृक गांव संधवां में आम आदमी पार्टी को ब्लॉक समिति चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। ब्लॉक समिति के संधवां जोन से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुख्तियार सिंह को 171 वोटों से हरा दिया।
कपूरथला में रीकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा
कपूरथला के नडाला कस्बे में स्थित प्रेम करमसर कॉलेज में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के वोटों की गिनती के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जमकर हंगामा किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवारों की गैर-मौजूदगी में ही ब्लॉक समिति जोन के नतीजे घोषित कर दिए गए, जबकि उनके पार्टी के उम्मीदवार वहां मौजूद नहीं थे।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि गिनती को फिर से शुरू किया जाए। खैहरा ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपनी संभावित हार से घबराकर पुलिस और जिला प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
कांग्रेस ने विशेष रूप से बताया कि संगोजला और दयालपुर ब्लॉक समिति जोन की गिनती कांग्रेसी काउंटिंग एजेंटों की अनुपस्थिति में ही पूरी कर ली गई थी। जब इस अनियमितता को लेकर विरोध दर्ज कराया गया, तो प्रशासन ने उन्हें दोबारा गिनती कराने का आश्वासन दिया है।
AAP विधायक के गांव से AAP उम्मीदवार हारे
आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के गांव के जगदेव कलां से AAP के उम्मीदवार हार गए। कांग्रेस ने पोस्ट डालकर इस पर सवाल उठाया है।
सीएम के गांव में AAP जीती, सांसद के गांव में हारी
जिला संगरूर के ब्लॉक समिति चुनाव में CM भगवंत मान के गावं सतोज में AAP को जीत मिली है। जबकि सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के गांव के कुरड़ से आम आदमी पार्टी को हार मिली है। यहां से अकाली दल के उम्मीदवार जीते हैं। जसविंदर कौर अकाली दल के उम्मीदवार जीते है।
पटियाला के जिला परिषद चुनाव के 23 जोन में से 16 में AAP को लीड
पटियाला के जिला परिषद चुनाव के 23 जोन में से 16 में आम आदमी पार्टी को लीड मिल रही है। जबकि, कांग्रेस दो और अकाली दल एक जोन में आगे चल रही है। चार सीटों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं आई है।
मनप्रीत अयाली ने 9 आजाद उम्मीदवारों को समर्थन देकर जिताया
लुधियाना के मुल्लापुर में मनप्रीत अयाली ने 9 आजाद उम्मीदवार ब्लॉक समिति में जिताए। जीते उम्मीदवारों के साथ मनप्रीत अयाली।
चरणजीत सिंह चन्नी बोले- सरकार अब धक्केशाही पर उतरी
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हलका चमकौर साहिब में चार राउंड में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब AAP द्वारा गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है। काउंटिंग रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार घपला करने की कोशिश कर रही है और अफसरों पर दबाव डाल रही है।
पठानकोट के बमियाल में ब्लॉक समिति चुनाव में AAP के कैंडिडेट धर्मपाल जीते
पठानकोट के बमियाल में ब्लॉक समिति चुनाव में AAP के कैंडिडेट धर्मपाल जीते। भाजपा के पवन कुमार दूसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के लुकिंदर शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। विजेता धर्मपाल को 1017 वोट मिले, भाजपा उम्मीदवार पवन को 576 और कांग्रेस कैंडिडेट लुकिंदर शर्मा को 328 वोट मिल पाए।
MLA नरिंदर कौर भराज के ब्लॉक भवानीगढ़ में AAP की हार
MLA नरिंदर कौर भराज के ब्लॉक भवानीगढ़ के गांव में AAP की हार हुई है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार को 25 वोट से जीत मिली है। यहां पर विधायक ने प्रचार किया था। हालांकि, पिछले दिनों से वह विवादों में रहीं थी।
जालंधर में जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस आगे
जालंधर में जिला परिषद की कुल 21 सीटों में से 18 के रुझान सामने आए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी 5, कांग्रेस पार्टी 7, शिरोमणि अकाली दल 1, बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
गड़बड़ी का शक जता फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम किया
फाजिल्का के जलालाबाद में आज पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने धरना शुरू कर दिया। इनके कार्यकर्ताओं ने फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे जाम कर दिया गया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके पार्टी के एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि आप सरकार के लग अंदर बैठे है। उधर आप के लोगों ने इन आरोपों को खारिज किया है
