इथियोपिया के बाद ओमान पहुंचे PM मोदी:मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे; सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय बैठक होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के बाद 2 दिन के दौरे पर ओमान पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण है। वे 17 और 18 दिसंबर को ओमान में रहेंगे।
यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
मोदी के ओमान पहुंचने की तस्वीरें…
PM मोदी के ओमान दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
ओमान में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत हुआ
प्रधानमंत्री मोदी ओमान पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गए हैं। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण है। प्रधानमंत्री 17 और 18 दिसंबर को ओमान के दौरे पर रहेंगे।
यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद है।
मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया
मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य गुजरात भी शेरों की धरती है।
मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा था। PM अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।
