Headlines

लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती शुरू:पहला बैच 1 मार्च को निकलेगा, संवेदनशील इलाकों में 2000 कंपनियां; कुल 3.4 लाख जवान तैनात होंगे

देश में आगामी लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख से अधिक सेंट्रल फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा। जवानों का पहला बैच 1 मार्च को देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें करीब 1.5 लाख जवान होंगे।

सेंट्रल फोर्स की पहली टुकड़ी इस सप्ताह के अंत में पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के अलावा वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों में पहुंचना शुरू कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024