Headlines

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया:बैजयंत पांडा को असम की जिम्मेदारी; दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव

भाजपा ने सोमवार को तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल को तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तमिलनाडु के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय सहकारिता एवं उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस की सरकार है।

वहीं असम में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जारदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां भाजपा सत्ता में है और हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं।

तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस की सरकार है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव फिर साथ लड़ेंगे DMK-कांग्रेस

तमिलनाडु में कांग्रेस और सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने 22 नवंबर को चुनाव के 4 महीने पहले सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया था।

यह कमेठी गठबंधन का रोडमैप तैयार करेगी। राज्य में अगले साल अप्रैल के आखिर में चुनाव हो सकते हैं। 2001 में भी दोनों ने साथ में चुनाव लड़ा था। राज्य में सरकार बनाई थी।

तस्वीर 7 मई 2021 की है। विधानसभा में जीत के बाद एमके स्टालिन ने सीएम पद की शपथ ली थी।

तमिलनाडु चुनाव 2021 में DMK 159 सीटें जीती थीं

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें है। 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और DMK ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की थी। वहीं DMK ने 159 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ 10 साल बाद DMK की सत्ता में वापसी हुई थी और एमके स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

वहीं, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-DMK गठबंधन ने तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें से कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं।

असम 2026 चुनाव में NDA ने 75 सीटें जीती थीं

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और इन सभी पर चुनाव होंगे। 2021 के चुनाव में भाजपा‑नेता हिमंता बिस्वा सरमा की पार्टी और उसके सहयोगी NDA ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस‑मिले हुए विपक्ष को लगभग 50 सीटें मिली थीं और बाकी छोटी पार्टियाँ थीं। इन नतीजों के बाद सरमा मुख्यमंत्री बने। अब 2026 में सभी 126 सीटों के लिए फिर से जनता मतदान करेगी और पार्टियां जीत‑हार के लिए तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024