मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे:ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में कहा- कांग्रेस ने देश को खतरे में डालकर रखा था। कांग्रेस ने जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे, उसका मतलब हजारों करोड़ का घोटाला था। उन्होंने कहा-
आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का साथ दे रही है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं या ऐसे नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए सम्मानित बन गए हैं।

पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे थे। इसके बाद वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंडिंग की। मोदी ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।
PM मोदी के भाषण की 5 खास बातें
- कांग्रेस के समय असम को पाई-पाई के लिए तरसाया जाता था। तब टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। भाजपा की सरकार में 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं।
- जब मैं प्लेन से मोरन हाईवे पर उतरा तो नया इतिहास बन गया। कभी नार्थ ईस्ट का नाम आते ही लोग सोचते थे कि छोड़ो टूटी सड़क मिलेंगी तो कब ही पहुंचेंगे। आज यहां हाईवे पर हवाई जहाज भी लैंड करते हैं।
- भाजपा सरकार ने 10 साल में ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए। कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में 3 पुल बने। यह बताता है कि कांग्रेस ने असम को समस्या दी और हमने समाधान दिए।
- पिछले 12 साल में जब भी कोई नई शुरुआत हुई तो उसका फायदा नार्थ ईस्ट को मिला। वंदे भारत शुरू हुई तो असम नार्थ ईस्ट कनेक्ट हो गया। स्लीपर वंदे भारत भी असम से शुरू हुई।
- असम के लोगों के वोट के कारण यहां लाखों परिवारों के घर बने। शौचालय बने। पीने का पानी घर तक पहुंचा। इस पुण्य का हकदार भाजपा के बूथ का कार्यकर्ता है।
मोरन बाइपास चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर
पीएम मोदी का प्लेन आज सुबह करीब 10 बजे मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है। यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।
पीएम ने इसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मन सेतु और IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम मोदी का यह पिछले तीन महीने में तीसरा असम दौरा है। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है। राज्य में 2016 से लगातार दो बार NDA की सरकार बनी है। इससे पहले 2001–2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।
पीएम मोदी की लैंडिंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…
असम में बनी पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी
मोरन एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है। यह भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है, जो सेना और सिविल विमानों दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
ELF का मतलब है कि युद्ध और इमरजेंसी जैसे हालात में हवाई जहाजों को हाईवे पर ही उतारा जाए और यहीं से उड़ान भरने की व्यवस्था हो। इससे सड़क का दोहरा फायदा होता है। रोजमर्रा के ट्रैफिक के साथ-साथ सैन्य जरूरतों के लिए।
डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर के कॉन्सेप्ट पर तैयार ELF 40 टन तक के फाइटर एयरक्राफ्ट और 74 टन तक के मैक्सिमम टेक-ऑफ वेट वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को हैंडल करने में सक्षम है।
पीएम मोदी के असम दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
PM बोले- 2014 में 6 एम्स थे, आज देश में 20 से ज्यादा
PM ने कहा- कांग्रेस के समय में 3जी और 4जी टेक्नोलॉजी आई टूजी घोटाले आए, लेकिन असम नार्थ ईस्ट तक उसे तेजी से पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने मेहनत नहीं की। जब हम 5जी टेक्नोलॉजी लाए तो इसे पूरे असम में नार्थ ईस्ट में गांव गांव तक पहुंचाने के लिए काम किया। असम में डेटा सेंटर की भी शुरुआत हुई है, इससे युवाओं को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस ने दशकों तक एम्स के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। 2014 में देश में 6 एम्स थे आज देश में 20 से ज्यादा एम्स हैं। गुवाहटी के अलावा असम में कई मेडिकल कॉलेज खोले गए कल पीएम राहत योजना को मंजूरी दी। दुर्घटना में घायल होने पर 1.50 लाख तक का इलाज केंद्र सरकार मुफ्त में कराएगी।भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ी संख्या युवाओं की है।
उन्होंने कहा- देश में जब मैनेजमेंट और उच्च शिक्षा की बात होती थी तो असम और नार्थ ईस्ट के बच्चों को बाहर जाना पड़ता था। आज आईआईआईएम गुवाहटी का उद्घाटन हुआ आईआईटी भी बन रहा है।
PM बोले- आपके प्यार को ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा
PM मोदी ने कहा- कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, वोट बैंक की नीति, कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा। कांग्रेस के समय केंद्र की योजनाओं को असम तक पहुंचने में कई साल लग जाते थे। भाजपा ने नार्थ ईस्ट के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी।
PM ने कहा- पिछले 12 साल में जब भी कोई नई शुरुआत हुई तो उसका फायदा नार्थ ईस्ट को मिला। वंदे भारत शुरू हुई तो असम नार्थ ईस्ट कनेक्ट हो गया। स्लीपल वंदे भारत भी असम से शुरू हुई सेमीकंडक्टर प्लांट भी असम में बन रहा है। असम की चाय की तरह असम में बनी चिप्स की पूरी दुनिया में चर्चा होगा। चाय से लेकर चिप्स तक असम की विकास यात्रा दिखाई देती है।
प्रधानमंत्री ने कहा- असम का ये प्यार मैं कैसे भूल सकता हूं। मैं असम से वादा करता हूं, आपने मुझे जो प्यार दिया मैं उसे ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा।
‘भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए’
प्रधानमंत्री ने कहा- 2014 में मुझे देश की सेवा का अवसर मिला। उसके 2 साल बाद आप सभी ने यहां डबल इंजन सरकार बनाई। यहां भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए। कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में 3 पुल बने हमने 10 साल में 5 पुल बनाए। कांग्रेस ने असम को समस्या दी हमने समाधान दिए।
प्रधानमंत्री ने कहा- इस ब्रिज का नाम प्राचीन कामरूप के सम्राट कुमार भास्कर बर्मन के नाम पर रखा गया है। ये ब्रिज बताता है कि तेज विकास करती है और विरासत को आगे बढ़ाती है। इसके बनने से गुवाहटी देश का नया ग्रोथ सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
PM बोले- कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर देश का बंटवारा करना चाहती है
प्रधानमंत्री ने कहा- आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का साथ दे रही है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं या ऐसे नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए सम्मानित बन गए हैं। PM ने कहा,
आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया। आज की कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर देश का बंटवारा करना चाहती है। यहां के नौजवानों को कांग्रेस का कुशासन याद नहीं होगा, कांग्रेस की सरकार चाहे असम की हो या दिल्ली की उन्होंने असम को अपने हाल पर छोड़ दिया था।

PM मोदी ने कहा- असम के विकास में असम के लोगों का जीवन आसान बनाने में ब्रह्मपुत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी के बाद से 2014 तक, उनके तो प्रधानमंत्री यहां से चुनकर आए थे, इतने सालों में उन्होंने सिर्फ 3 पुल बनवाए थे। क्या ऐसी स्थिति में असम का तेज विकास संभव नहीं था?
प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस कभी देश की रक्षा नहीं कर सकती
PM मोदी ने कहा- आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी नहीं मिली है। आज भारत सुरक्षा के लिए नए रूप से तैयार हो रहा है। सीमा को मजबूत कर रहा है। साथ दुश्मनों को उनके देश में घुसकर जवाब देता है। आज पुलवामा हमले की बरसी है इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, उसे पूरी दुनिया ने देखा।
PM ने कहा- कुछ लोग आज भी कांप रहे हैं, आपने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की शक्ति देखी। क्या कांग्रेस में कभी देशहित के लिए इतनी हिम्मत से फैसले लेने की ताकत नहीं थी, वो सिर्फ बयान दे सकते थे। वे सवाल करते है मां भारती क्या होती है। जो मां भारती का अपमान करती हो वो कांग्रेस कभी देश की रक्षा नहीं कर सकती।
प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने देश को खतरे में डालकर रखा था। कांग्रेस ने जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे, उसका मतलब हजारों करोड़ का घोटाला था। देश अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहा है।भारत सीमाओं पर शानदार हाईवे टनल ब्रिज सब बना रहा है देश की सुरक्षा बढ़ा रहा है, इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है। उन्हें लगता है मोदी सब कैसे कर लेता है।
PM बोले- बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से बीजेपी सरकार बनी
प्रधानमंत्री ने कहा- साथियों असम का इतना विकास इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां आप सभी की मेहनत से बीजेपी सरकार बनी। यहां के लोगों ने भाजपा पर भरोसा किया। आपने मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से बूथ-बूथ जाकर एक-एक परिवार को मिलकर एक-एक मतदाता को जोड़ा। उन्हें अपने वोट की ताकत बताई, इसलिए असम में भाजपा की सरकार बनी।
PM ने कहा- असम के लोगों के वोट के कारण यहां लाखों परिवारों के घर बने शौचालय बने पीने का पानी घर तक पहुंचा। इस पुण्य का हकदार भाजपा के बूथ का कार्यकर्ता है। गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। इसलिए इस बार भी आपको अपने बूथ पर एक एक वोट का ध्यान रखना होगा। आपका बूथ जीतेगा तो बीजेपी जीतेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा- टूरिज्म के लिए असम से अच्छी जगह नहीं
PM मोदी ने कहा- मैं देश को बताना चाहता था कि टूरिज्म के लिए इससे अच्छी जगह नहीं है, आओ ये मेरा असम है। आज देश की नजर असम पर है। सबने देखा असम का नार्थ ईस्ट का सामर्थ्य क्या है। जब में वायुसेना के विमान से मोरान के हाईवे पर उतरा तो ये नया इतिहास बन गया।
प्रधानमंत्री ने कहा- कभी नार्थ ईस्ट का नाम आते ही लोग सोचते थे छोड़ो टूटी सड़क निकलेंगे तो कब पहुंचेंगे वो भी एक वक्त था ये भी एक वक्त था। आज सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलतीं हवाई जहाज भी लैंड करते हैं। मोबाइल फोन निकालकर फ्लैश लाइट जलाकर बताइए कि आपको असम के विकास पर गर्व हुआ है।
प्रधानमंत्री बोले- केंद्र सरकार ने असम को 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिए
PM ने कहा- कांग्रेस के समय असम को पाई पाई के लिए तरसाया जाता था। असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। भाजपा की सरकार में 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। केंद्र सरकार से असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं।
उन्होंने कहा- जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से बचती हो वो कांग्रेस क्या असम का विकास कर सकती है। कभी भी नहीं कर सकती है। आपका भला कर सकती है युवाओं का भला , किसानों का गांव का भला कर सकती है। इस साल के बजट में नार्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम हुआ है कनेक्टिविटी से रोजगार बढ़ता है इसलिए हाईवे के लिए हजारों करोड़ रुपए देना तय हुआ
PM बोले- नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी
PM मोदी ने कहा- बजट के बाद असम का नार्थ ईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है, जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजर अंदाज किया उसकी हम सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा- नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। बजट में ज्यादा फोकस नार्थ ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है, असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में करीब 50 हजार करोड़ रुपए मिलने वाले हैं।
मोदी बोले- भाजपा संगठन की ताकत में विश्वास करती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, उसका पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत में विश्वास करती है। उनका मानना है कि देश के जीवन में बदलाव लाने की असली ताकत संगठन से ही आती है।
मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले इतने बड़े संख्या में कार्यकर्ताओं से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एक ही मंत्र को मानकर चलती है और उसी को पूरा करने में लगी है। वह मंत्र है — “भारत माता की जय।”
मोदी ने IIM कैंपस का भी इनॉगरेशन किया
पीएम मोदी ने IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का भी उद्घाटन किया। नॉर्थईस्ट में इस तरह का यह दूसरा संस्थान है।
गुवाहाटी में रोड शो भी किया
पीएम मोदी ने भास्कर वर्मा सेतु के उद्घाटन से पहले गुवाहाटी में रोड शो भी किया।
पीएम ने भास्कर वर्मा सेतु का इनॉगरेशन किया
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल उत्तर और दक्षिण गुवाहाटी को जोड़ेगा। इस पुल को बनाने में 3030 करोड़ की लागत आई है।
मोरन के उद्घाटन के साथ देश में बढ़ी ELF की संख्या
भारत के पहले ELF का उद्घाटन 2021 में राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुआ था। लगभग 17 ऐसे ELF परियोजनाएं विभिन्न हिस्सों में चल रही हैं। इन ELF में राजस्थान का गंधव-बखासर बाड़मेर, आंध्र प्रदेश में नेल्लोर–ओंगोल, आंध्र प्रदेश में ओंगोल-चिलकलुरिपेट, J&K में बनिहाल-श्रीनगर, पश्चिम बंगाल में खड़गपुर-बालासोर, असम में हाशिमारा-तेजपुर, असम में हाशिमारा-गुवाहाटी, NH-37 बाराखत के पास (जोरहाट से 67 km) और NH-37 सिबसागर के पास (जोरहाट से 40 km), राजस्थान में फलोदी-जैसलमेर, राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर, उत्तर प्रदेश में रामपुर-बरेली, हरियाणा में NH-10 (सनवंत खेड़ा-ओधन), J&K (अतिरिक्त) में लेह/न्योमा सेक्टर, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा-हाशिमारा, गुजरात के भुज-नलिया शामिल हैं।
एयर चीफ मार्शल ने पीएम को मोरन की विशेषता दिखाई
एयरशो के बाद पीएम मोदी को इंडियन एयर फोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मोरन की विशेषता से जुड़ा एक प्रजेंटेशन दिखाया।
मोरन बाइपास पर एयर शो शुरू- राफेल-सुखोई ने ELF से उड़ान भरी
IAF के सुखोई Su-30MKI और राफेल फाइटर जेट्स ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी।
CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पीएम का स्वागत किया
डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर CM हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्वागत किया। PM मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।
PM मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे
PM मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे, जिसे करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 6-लेन का एक्सट्राडोज़्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और यह नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला ब्रिज है।
इससे गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच आने-जाने का समय सात मिनट रह जाएगा। इस इलाके भूकंप ज्यादा आते हैं, इसे देखते हुए, ब्रिज में फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग का इस्तेमाल करके बेस आइसोलेशन शामिल है। टिकाऊपन और लंबे समय तक चलने वाले स्ट्रक्चरल परफॉर्मेंस को पक्का करने के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल का इस्तेमाल किया गया है।
रियल-टाइम कंडीशन मॉनिटरिंग, जल्दी नुकसान का पता लगाने और एक्सट्राडोज्ड ब्रिज की बेहतर सेफ्टी और सर्विस लाइफ के लिए एक ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है।
3,030 करोड़ की लागत से बने छह-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट
करीब ₹3,030 करोड़ की लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु पूर्वोत्तर का पहला छह-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 1.24 किमी लंबा यह पुल गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ेगा है। इसके शुरू होने से दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा समय घटकर लगभग सात मिनट रह जाएगा।
यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पुल में बेस आइसोलेशन तकनीक और हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल्स का उपयोग किया गया है। साथ ही ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है, जिससे पुल की स्थिति की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।
मोदी कामरूप जिले के अमिंगांव में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए नेशनल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। 8.5 मेगावॉट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक औसतन 10 किलोवॉट क्षमता वाला यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण डिजिटल अनुप्रयोगों की मेजबानी करेगी और अन्य राष्ट्रीय डेटा केंद्रों के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर के रूप में भी काम करेगी।
इससे पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिक सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में उच्च और प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत गुवाहाटी (100), नागपुर (50), भावनगर (50) और चंडीगढ़ (25) में कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस योजना से 50 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ, किफायती और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे शहरी गतिशीलता और जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।
4 दिन पहले ही असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी हुआ था
PM मोदी का असम दौरा 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। यह दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि चुनावी बिगुल और समर्थन जुटाने का भी एक बड़ा मंच माना जा रहा है।
चुनाव आयोग ने 10 फरवरी को ही असम में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की है। इसमें कुल लगभग 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। SIR के दौरान लगभग 2.43 लाख नाम हटा दिए गए हैं।
असम विधानसभा चुनाव में NRC- CAA बड़ा मुद्दा
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में NRC (National Register of Citizens) और CAA (Citizenship Amendment Act) का मुद्दा फिर से राजनीतिक केंद्र में है, क्योंकि राज्य की राजनीति लंबे समय से नागरिकता और पहचान के सवालों के इर्द-गिर्द घूमती रही है।
1985 के असम समझौते के अनुसार 24 मार्च 1971 के बाद राज्य में आए लोगों को अवैध प्रवासी माना जाना था। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में NRC अपडेट किया गया और 2019 में जारी अंतिम सूची से लगभग 19 लाख लोगों के नाम बाहर रह गए।
इसमें हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदायों के लोग शामिल थे। इससे लोगों में काफी असंतोष पैदा हुआ। आलोचकों ने कहा कि गरीब, ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए 50 साल पुराने दस्तावेज जुटाना बेहद कठिन था। कई परिवारों में एक सदस्य का नाम शामिल हुआ, तो दूसरे का बाहर रह गया।
विवाद तब और बढ़ा जब 2019 में CAA लागू हुआ। यह कानून 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का रास्ता देता है। असम में इसे NRC की भावना के विपरीत माना गया, क्योंकि राज्य में पहले 1971 कट-ऑफ को सख्ती से लागू करने की मांग रही है।
NRC की सूची को अभी तक औपचारिक रूप से अधिसूचित (notified) नहीं किया गया है। सुधार/पुनरीक्षण और कानूनी प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे यह मुद्दा अब भी राजनीतिक बहस के केंद्र में है।
पीएम मोदी के असम दौरे से जुड़ी ये खबरे भी पढ़ें…
असम में मोदी बोले- बांग्लादेशी घुसपैठिए कांग्रेस ने ही बसाए:उन्हें बचा भी रही, इसलिए SIR का विरोध
असम दौरे के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ में अमोनिया-यूरिया प्लांट का उद्घाटन किया, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी। यह यूनिट 2030 तक चालू हो जाएगी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं।
