अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत 240 रन पर ऑलआउट हो गया। दुबई में रविवार को खेले जा रहे ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के चलते मुकाबले को 49-49 ओवर का कर दिया गया।
जवाबी पारी में पाकिस्तान ने 7 ओवर के बाद बगैर नुकसान 21 रन बनाए हैं। टीम से उस्मान खान और समीर मिन्हास क्रीज पर हैं। भारत से पहला ओवर किशन सिंह ने मेडेन डाला। पाकिस्तान के मोहम्मद सैय्याम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट झटके, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। निकाब शफीक को भी 2 विकेट मिले।
भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली। पिछले मैच में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में सिर्फ 5 रन ही बना सके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह और हेनिल पटेल।
पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।
लाइव अपडेट्स
समीर मिन्हास को जीवनदान
चौथे ओवर की पहली बॉल पर पाकिस्तानी ओपनर समीर मिन्हास को जीवनदान मिला। हेनिल पटेल की बॉल पर समीर ने कट शॉट खेला। यहां पॉइंट पर खड़े फील्डर ने कैच छोड़ दिया।
किशन सिंह ने पहला ओवर मेडेन फेंका
241 रन का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम ने पहला ओवर मेडेन खेला। लेफ्ट आर्म पेसर किशन सिंह की उस्मान खान को रन बनाने का मौका नहीं दिया।
भारत ने पाकिस्तान को 241 रन का टारगेट दिया
