Headlines

राहुल बोले- इलेक्शन कमीशन बीजेपी के लिए काम कर रहा:भागवत के लिए सत्ता, हमारे लिए सत्य जरूरी; प्रियंका बोलीं- न्याय पालिका दवाब में है

LIVE

राहुल बोले- इलेक्शन कमीशन बीजेपी के लिए काम कर रहा:भागवत के लिए सत्ता, हमारे लिए सत्य जरूरी; प्रियंका बोलीं- न्याय पालिका दवाब में है

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा चल रही है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली जारी है। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि RSS चीफ मोहन भागवत कहते हैं कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। भागवत के लिए सत्ता जरूरी है, जबकि हमारे लिए सत्य जरूरी।

राहुल से पहले पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जीवन में वोट की कीमत समझना जरूरी है। आज न्यायालय पर दवाब है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।

इससे पहले रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वोट चोर गद्दी छोड़ और मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध वाले बैनर लेकर पहुंचे हैं।

इसमें लिखा है- देश की जनता की अदालत का सबसे बड़ा गुनहगार कैदी नं. 420 ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग बना है मोदी आयोग। इधर भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं और रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर आए हैं।

भाजपा ने पोस्टर से राहुल पर तंज कसा

बीजेपी ने X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।’

बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी हारने पर ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर वही प्रक्रिया मान लेते हैं। बिना सबूत चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना गलत है और इससे लोकतंत्र और जनता का भरोसा कमजोर होता है।

वेणुगोपाल बोले- ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा।

कांग्रेस की रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

अभी

राहुल बोले- देश में सत्य-असत्य की लड़ाई चल रही है

राहुल गांधी ने कहा- जब मैं गाड़ी में आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान में मोहन भागवत ने बयान दिया है कि मोहन भागवत ने कहा विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है।

राहुल ने कहा कि देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।

7 मिनट पहले

प्रियंका बोलीं- पीएम जनता के साथ खड़े नहीं होते

प्रियंका बोलीं- आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं। लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। बेटिंग एप पीएम ऑफिस के अधिकारी चला रहे थे। इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया। वोट का अधिकार सबसे बड़ा है, सच्चाई आप देख रहे हैं। ये अधिकार आपसे लिया जा रहा है। राहुल 8000 किमी चले, न्याय के लिए चले। कांग्रेस की शक्ति ने हमें आजादी दिलाई। हम आपके वोट की रक्ष करेंगे, आपके अधिकारों को मजबूत करेंगे। हम लड़ते रहेंगे, कभी नहीं झुकेंगे, कभी नहीं रुकेंगे

9 मिनट पहले

प्रियंका बोले- बिहार में 65 लाख वोट काटे गए

प्रियंका ने कहा- ये एक चुनाव बैलट पर लड़ लें, तो एक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। राहुल ने पीसी कर के हरियाणा कर्नाटक की बात बताई। बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए। आचार सहिंता के समय 10-10 हजार पहुंचाए गए। ये चुनाव चोरी ही। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते।

चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी के नाम याद रखिएगा। पूरा विपक्ष कह रहा है कि चुनाव सही से नहीं हो रहे हैं। पूरे प्रोसेस को संदिग्ध बना दिया है। सारी संस्थाएं इनके सामने झुक गई हैं। बिहार में राहुल ने यात्रा की, फिर इन्होंने SIR कर दिया। अब यूपी में 3 करोड़ वोट काटे गए हैं। ये देश चुनवा आयोग के तीनों अधिकारी को नहीं भूलेगा। सरकार कोई भी इंतजाम कर ले इनको बचाने की ये नहीं बचेंगे।

आज डॉलर 90 रुपए है। सरकार हर मुद्दे पर विफल है। जब डॉलर 60 रुपए पहुंचा तो थो मोदी रोते थे।

39 मिनट पहले

रेवंथ रेड्डी बोले- SIR से मोदी-शाह माइनॉरिटी और दलितों का वोट काट रहे

तेलंगाना सीएम रेवंथ रेड्डी बोले- जब संविधान बनाया गया तो उसमें दलितों माइनॉरिटी के लिए वोट देने का हक दिया। आरएसएस ने इसका विरोध किया था। उसी विचारधारा के साथ नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाई। इसी संविधान को बदलने के लिए उन्होंने 400 सीट मांगी। उनकी 240 सीटें आने से संविधान बच गया। अब वो SIR के बहाने माइनॉरिटी के वोट काट रहे हैं। आज राहुल गांधी दलितों और माइनॉरिटी के साथ खड़ें हैं और मोदी-अमित शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।

52 मिनट पहले

सचिन पायलट ने कहा- सरकार ने संस्थाओं पर कब्जा किया

कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा- आज हम देश की सरकार को चुनौती देने के लिए साथ आए हैं। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आपने जो संस्थाओं पर कब्जा किया हुआ है अब वो नहीं चलेगा। ये ताकत और पक्षपात से चुनाव जीतना चाहते हैं। दुनिया में भारत को लोकतंत्र का उदाहरण मानते हैं।

राहुल गांधी ने इतनी बर सबूत दिए लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जांच नहीं करी। हमें आंदोलन के लिए सड़क पर आना होगा। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। सैकड़ों बीएलओ ने आत्महत्या कर ली। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

02:42 PM14 दिसम्बर 2025

गौरव गोगोई ने कहा- चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली

गौरव गोगोई ने रैली में कहा- वोट चोरी की गूंज हमने सदन के अंदर सुनी, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बन चुका है। सत्ता में बैठे लोग सुन लें कि उनकी चोरी को पकड़ने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेगा। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सदन में सरकार की आंख में आंख में डालकर उन्हें ललकारा। उनकी बातें सुनकर अमित शाह हड़बड़ा गए।

जब बीजेपी का 400 सीट का सपना विफल हो गया तो उन्होंने वोट चोरी शुरू की। उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट निकाली। अमित शाह के खास ज्ञानेश कुमार को कुर्सी पर बैठाया। हम हमेशा लोगों की आवाज बनते रहेंगे।

02:34 PM14 दिसम्बर 2025

भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- ये सरकार वोट चोरी से बनी

हरियाणा कांग्रेस के नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन चलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि ये सरकार वोट चोरी से बनी है। राहुल हमेशा से इस मुद्दे को उठाते आए हैं। रैली में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं की हमारी बात गांव गांव तक पहुंचाएं।

02:24 PM14 दिसम्बर 2025

संबित पात्रा बोले- घुसपैठियों को बचाने के लिए रैली

बीजेपी के संबित पात्रा ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली पर कहा कि कांग्रेस ने संसद में विस्तार से चर्चा होने के बावजूद, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली करके कथित वोट चोरी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध प्रदर्शन घुसपैठियों को बचाने के लिए है।

02:15 PM14 दिसम्बर 2025

9 दिसंबरः संसद में राहुल बोले- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती

राहुल गांधी ने 9 दिसंबर को लोकसभा में कहा था कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है

3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए

1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए।

2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए।

3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती।

3 सवाल पूछे

1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया।

2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता।

3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए।

02:15 PM14 दिसम्बर 2025

राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं

राहुल गांधी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। अब तक 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को मोदी सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।

4 नवंबरः राहुल बोले- बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी

राहुल गांधी ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बिहार में हरियाणा की ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024