Headlines

मोदी ने रूसी सेना में भर्ती भारतीयों का मुद्दा उठाया:कहा- उनकी सुरक्षित वापसी हो; मोदी-पुतिन 24 घंटे में 4 बार मिले, डिफेंस डील नहीं

मोदी ने रूसी सेना में भर्ती भारतीयों का मुद्दा उठाया:कहा- उनकी सुरक्षित वापसी हो; मोदी-पुतिन 24 घंटे में 4 बार मिले, डिफेंस डील नहीं

नई दिल्ली4 मिनट पहले
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान रूसी सेना में शामिल भारतीयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुतिन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक कम से कम 44 भारतीय रूसी सेना में फंसे हुए हैं।

भारत दौरे पर आए पुतिन और मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया।

हालांकि इस दौरान दोनों देशों के बीच भी किसी बड़े डिफेंस डील का ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में भारत-रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदा होने की बात कही जा रही थी।

भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

पुतिन के भारत दौरे से जुड़ीं 10 फोटोज…

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार सुबह 21 तोपों की सलामी के साथ पुतिन का स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को रिसीव किया।
पुतिन राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री एस जयशंकर से हाथ मिलाते हुए।
पुतिन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित फोटो सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी भी थे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति पुतिन और मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई।
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में बातचीत हुई।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी ने शुक्रवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले दोनों देशों के नेताओं ने MoUs एक्सचेंज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024