Headlines

मोदी-पुतिन 24 घंटे में 3 बार मिले, डिफेंस डील नहीं:मोदी ने कहा- रूस सबसे करीबी दोस्त; पुतिन बोले- हम सिर्फ तेल-गैस की बात करने नहीं आए

LIVE

मोदी-पुतिन 24 घंटे में 3 बार मिले, डिफेंस डील नहीं:मोदी ने कहा- रूस सबसे करीबी दोस्त; पुतिन बोले- हम सिर्फ तेल-गैस की बात करने नहीं आए

नई दिल्ली3 मिनट पहले
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया।

हालांकि इस दौरान दोनों देशों के बीच भी किसी बड़े डिफेंस डील का ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में भारत-रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदा होने की बात कही जा रही थी।

भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

पीएम मोदी ने रूस को सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह स्थिर और अटल है। वहीं, पुतिन ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ तेल और गैस पर बात करने या सौदे करने के लिए भारत नहीं आई है। वे भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।

पुतिन के भारत दौरे से जुड़ीं 7 फोटोज…

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार सुबह 21 तोपों की सलामी के साथ पुतिन का स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को रिसीव किया।
पुतिन राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री एस जयशंकर से हाथ मिलाते हुए।
पुतिन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित फोटो सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी भी थे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे को लेकर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024