Headlines

जयपुर-कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा शर्मा ने 7 फेरे लिए,VIDEO:मंडप में दूल्हे के पीछे बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कुमार विश्वास बोले- अब इन्हीं का नंबर

LIVE

जयपुर-कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा शर्मा ने 7 फेरे लिए,VIDEO:मंडप में दूल्हे के पीछे बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कुमार विश्वास बोले- अब इन्हीं का नंबर

जयपुर29 मिनट पहलेलेखक: अनुराग त्रिवेदी/शिवम ठाकुर/ऋषभ सैनी
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शुक्रवार को जयपुर के ताज आमेर होटल में शादी हुई।

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। वैदिक रीति-रिवाज से हुई शादी की मुख्य रस्में करीब 3 घंटे तक चलीं।

तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनाए गए विवाह मंडप में दूल्हे के पीछे माता-पिता के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे। फेरे की रस्म के दौरान देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटी भी मौजूद रहे।

इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर साथ में पहुंचे कुमार विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं। धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि- अब इन्हीं का नंबर है।

101 पंडितों ने पूरी कराई शादी की रस्में होटल के जयगढ़ लॉन में हुए मुख्य फंक्शन में हरिद्वार, नासिक, वृंदावन से आए 101 पंडितों ने फेरे और शादी की रस्में पूरी करवाईं। सुबह करीब 11:15 बजे इंद्रेश उपाध्याय मंडप में पहुंचे थे।

उन्होंने वहां मौजूद सभी पंडितों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद दुल्हन शिप्रा शर्मा 12 बजे गोल्डन कलर की साड़ी में मंडप में पहुंची। इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ में चांदी की छड़ी लिए हुए सभी रस्में निभाईं।

इससे पहले सुबह 8:30 बजे होटल की लॉबी में सेहराबंदी की रस्म हुई थी। इसके बाद बारात निकली। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा।

अब देखिए- शादी के मुख्य फंक्शन की PHOTOS…

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ फेरे लेते हुए।
तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज बनाए गए विवाह मंडप में इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा ने सात फेरे लिए।
मंडप में अलग-अलग चौकियों पर इष्ट देव विराजमान थे। इसके अलावा हवन की भी तैयारी की गई थी।
होटल में तिरुपति बालाजी मंदिर के गुंबद की तर्ज पर मंडप बनाया गया था। इसी मंडप में वैदिक रीति-रिवाज के साथ इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी हुई।
ताज आमेर होटल में हरिद्वार-वृंदावन से आए पंडितों ने शादी की मुख्य रस्मों से पहले मंत्रोच्चार किया।
बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी आज के मुख्य शादी के फंक्शन में शामिल हुए। सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आज के लुक की फोटो भी शेयर की।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और कवि कुमार विश्वास जयपुर एयरपोर्ट से एक साथ शादी समारोह के लिए निकले थे।

​​​​​​धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास भी पहुंचे कथावाचक की शादी में शामिल होने लिए शुक्रवार सुबह पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास भी जयपुर पहुंचे। इंद्रेश उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए कथावाचक देवी चित्रलेखा और भागवत प्रभु भी सुबह होटल ताज आमेर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार इस शादी में आज 500 वीआईपी शामिल होंगे। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

इंद्रेश उपाध्याय को मंगेतर ने लगाई थी मेहंदी इससे पहले, गुरुवार को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई थी। इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई थी। इसी मौके पर इंद्रेश पहली बार अपनी दुल्हन के साथ दिखे थे। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ था।

रात को संगीत कार्यक्रम हुआ था। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया था। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे थे।

शादी-समारोह में मेहंदी-संगीत की PHOTOS…

इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा शर्मा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई थी। रस्म के दौरान दोनों परिवारों ने उन्हें बधाई भी दी थी।
गुरुवार को हुए मेहंदी फंक्शन के दौरान इंद्रेश और उनकी दुल्हन शिप्रा पहली बार एक साथ दिखे थे।
मेहंदी की रस्म के दौरान दोनों के परिवार के लोगों ने खूब डांस भी किया। इसके बाद शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ।
मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एक साथ डांस किया।
शादी की रस्मों के दौरान ठाकुर जी को विशेष स्थान पर बैठाया गया।

वृंदावन में बुधवार को हुई निकासी की रस्म…

बुधवार को वृंदावन से बारात की निकासी के दौरान इंद्रेश उपाध्याय क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे थे।
वृंदावन में निकासी से पहले कथावाचक के घर में शादी की कई रस्मों को पूरा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024