Headlines

शख्स चीखा- बेटी को पैड चाहिए, ब्लड आ रहा:अपने रिसेप्शन में कपल ऑनलाइन शामिल हुआ; इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर सूटकेस का ढेर, PHOTOS

शख्स चीखा- बेटी को पैड चाहिए, ब्लड आ रहा:अपने रिसेप्शन में कपल ऑनलाइन शामिल हुआ; इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर सूटकेस का ढेर, PHOTOS

नई दिल्ली34 मिनट पहले

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया।

एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ।

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चीखा- सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। उसे ब्लीडिंग हो रही है।

10 फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने…

फ्लाइट कैंसिल होने के चलते हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ।
एक वायरल वीडियो में एक शख्स इंडिगो स्टाफ पर चिल्लाता है- मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए।
नमिता नाम की लड़की अपने पिता के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रही थींं, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से बेंगलुरु एयरपोर्ट फंस गई।
रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स और इंडिगो स्टाफ के बीच जमकर बहस हुई।
बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के सूटकेस का ढेर दिखा।
बेंगलुरु एयरपोर्ट के काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी दिखीं।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल पर गुरुवार को हजारों सूटकेस पड़े देखे गए।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर पर लंबी कतारें दिखीं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री सुरक्षाबल के साथ धक्का-मुक्की करते देखे गए।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में कई यात्रियों ने जमीन पर लेटकर रात गुजारी।
देश के कई एयरपोर्ट से एयरलाइन कर्मचारियों और पैसेंजर्स के बीच में झड़प के वीडियो सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024