Headlines

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी:5 की मौत, गुजरात-हरियाणा समेत 7 राज्यों के 13 लोग घायल

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी:5 की मौत, गुजरात-हरियाणा समेत 7 राज्यों के 13 लोग घायल

टिहरी36 मिनट पहले
ब्रेक फेल होते ही नीचे खाई में उतरी बस, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम।

उत्तराखंड के टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे में गुजरात, हरियाणा, बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली के 13 लोग घायल हैं, जिसमें से 6 की हालत नाजुक है।

बस ऋषिकेश के दयानंद आश्रम से 29 लोगों को कुंजापुरी मंदिर लेकर गई थी, यहीं से लौटते वक्त कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया।

नरेंद्रनगर थाने के दरोगा संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद बस (UK14PA1769 ) के अंदर से शवों को बाहर निकाला गया। बुरी तरह घायल हुए 6 लोगों को ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती करवा गया है जबकि 7 लोगों को नरेंद्रनगर के श्री देव सुमन अस्पताल में भेजा गया है। 5 मृतकों में 4 महिलाएं और 1 युवक शामिल है।

मृतकों में दिल्ली, गुजरात और उत्तरप्रदेश के लोग शामिल इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें दिल्ली की अनीता चौहान, गुजरात के पार्थसाथी मधुसूदन जोशी, महाराष्ट्र की नमिता प्रभोध, बैंगलुरु के अनुज वेंकटरमन और सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के आशु त्यागी शामिल हैं। सभी यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना से जुड़ी PHOTOS…

हादसे के बाद फौरन राहगीरों ने एम्बुलेंस को बुलाया, और फिर तुरंत एसडीआरफ की टीम भी पहुंच गई।
बस करीब 70 मीटर नीचे खिसक कर आ गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF की टीम।
बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी।

घायलों में सबसे ज्यादा गुजरात के लोग घायलों में दिल्ली के 69 वर्षीय नरेश चौहान शामिल हैं, जबकि हरियाणा अंबाला से 50 वर्षीय दीक्षा घायल हुई हैं। गुजरात से सबसे अधिक लोग घायल हैं, जिनमें 63 वर्षीय बालकृष्ण, 60 वर्षीय चैतन्य जोशी, 71 वर्षीय प्रशांत ध्रुव, 70 वर्षीय प्रतिभा ध्रुव शामिल हैं। महाराष्ट्र, मुंबई से 52 वर्षीय अर्चिता गोयल, शिवकुमार शाह और 55 वर्षीय माधुरी घायल हुए। उत्तराखंड से 60 वर्षीय शंभू सिंह, उत्तर प्रदेश वाराणसी से 50 वर्षीय राकेश और पंजाब से 49 वर्षीय दीपशिखा भी इस दुर्घटना में घायल हैं। हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

04:46 PM24 नवम्बर 2025

6 घायलों का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है

03:05 PM24 नवम्बर 2025

शवों को बस से निकाल एम्बुलेंस तक ले जाती टीम

02:45 PM24 नवम्बर 2025

CM धामी ने हादसे पर जताया दुख

02:41 PM24 नवम्बर 2025

हादसे में 4 महिलाओं की मौत हुई है

02:38 PM24 नवम्बर 2025

रेस्क्यू के लिए पहुंची एनडीआरफ की टीम

02:35 PM24 नवम्बर 2025

ऋषिकेश की ये प्राइवेट बस कुंजापुरी मंदिर जा रही थी

02:34 PM24 नवम्बर 2025

बस ऊपर की सड़क से गिरते हुए नीचे वाली सड़क पर पहुंच गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024