Headlines

तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत:30 यात्री घायल; पुलिस बोली- ड्राइवर की गलती से हादसा, ओवरस्पीड में चला रहा था

तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत:30 यात्री घायल; पुलिस बोली- ड्राइवर की गलती से हादसा, ओवरस्पीड में चला रहा था

तेनकासी5 घंटे पहले
पुलिस ने टक्कर के बाद बसों को जेसीबी की मदद से हटाया।

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं।

मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था।

घायल यात्रियों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

हादसे की 2 तस्वीरें…

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच कर रही है।

बसों की टक्कर का AI जनरेटेड वीडियो देखें…

25 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कटर की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए 25 से ज्यादा एम्बुलेंस बुलाई गईं। जब हादसा हुआ तब दोनों बसों में कम से कम 55 लोग सवार थे।

उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 17 से ज्यादा घायल

उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है। बस में 29 से ज्यादा लोग सवार थे। SDRF और राहगीर मदद के लिए पहुंच चुके हैं। हालात को देखते हुए SDRF की और 5 टीमें भेजी जा चुकी है। बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024