Headlines

MP के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे:राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट; दिल्ली के वजीरपुर में AQI 459 पहुंचा

MP के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे:राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट; दिल्ली के वजीरपुर में AQI 459 पहुंचा

नई दिल्ली9 घंटे पहले

देशभर में ठंड का असर दिखने लगा है। मध्य प्रदेश बर्फीली हवाओं से नवंबर में ही ठिठुर गया है। मंगलवार रात 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, अगले 4 दिन तक कोल्ड वेव का अलर्ट है।

राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार रात कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने सीकर में चार दिन और टोंक में एक दिन कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

इधर, दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है। बुधवार सुबह औसत AQI 413 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। वजीरपुर में सबसे ज्यादा 459 रहा। आनंद विहार, चांदनी चौक, बवाना, रोहिणी और आईटीओ समेत ज्यादातर इलाकों में भी हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कक्षा-5 तक के छात्रों की ऑनलाइन (हाईब्रीड) तरीके से पढ़ाई और दिल्ली में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार-पहिया वाहनों को बैन कर दिया गया है। बीएस-4 डीजल इंजन वाले मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थानः चार दिन शीतलहर का अलर्ट; सीकर, फतेहपुर, नागौर शिमला और मसूरी से ज्यादा सर्द, 10 डिग्री से नीचे तापमान

पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी से इस बार प्रदेश में सर्दी का जल्दी आ गई है। कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान है। विभाग ने सीकर में चार दिन और टोंक में एक दिन कोल्ड-वेव (शीतलहर) चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024