हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री ने ढोल बजाया:बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर बोले- हिंदू एकजुट नहीं हुए तो 80 हजार लोग मरेंगे, हर घटना में एक कौम का नाम
हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (12 नवंबर) पांचवां दिन है। यात्रा पलवल के तुमसरा गांव से शुरू हो चुकी है। धीरेंद्र शास्त्री ने आज नीले रंग की पोशाक पहनी हुई है।
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां पदयात्रा के साथ चल रही हैं। इस दौरान कुछ युवक ट्रक और पेड़ों पर चढ़ गए। उन्होंने पदयात्रा पर फूल बरसाए। रास्ते में धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर ढोल भी बजाया।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू एकजुट होंगे तो धमाके नहीं होंगे। इन घटनाओं में हमेशा एक ही कौम के लोगों का नाम क्यों आता है। अभी 8 लोग मरे हैं, लेकिन अगर हिंदू एकजुट नहीं हुए तो 80 हजार लोग मरेंगे। हिंदू एकता में जितनी देरी होगी, हिंदुओं की संख्या उतनी ही कम होती जाएगी। अगर इस देश के 100 करोड़ हिंदू एकजुट हो जाएं तो दंगा करने वालों को घर से बाहर नहीं निकलने देंगे।
अब यात्रा दोपहर के भोजन के लिए बंचारी गांव पहुंच गई है। यात्रा का रात्रि विश्राम होडल अनाज मंडी में होगा। पूरे दिन यात्रा 16 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
पदयात्रा की तस्वीरें…
