एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में बम की धमकी:वाराणसी ATC को आया धमकी भरा फोन; एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी से बड़ी खबर है। मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे।
दरअसल, फ्लाइट मुम्बई से वाराणसी आ रही थी। तभी वाराणसी एटीसी को धमकी भरा फोन आया। एटीसी ने फ्लाइट के पायलटों को अलर्ट किया और जल्द से जल्द लैंडिंग करने की बात कही।
वाराणसी एरिया में विमान होने के चलते उसकी इमरजेंसी लैंडिंग एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर कराई गई और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ता विमान की जांच कर रहा है। अधिकारी धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर चुके हैं। फोर्स ने एयरपोर्ट का टर्मिनल और एरिया को खाली कराया है। वहीं, पुलिस के अफसरों के साथ एटीएस, एसटीएफ, इंटेलीजेंसी, आईबी, एलआईयू समेत कई टीमें पहुंच गई हैंं।
खबर अपडेट की जा रही है।
