Headlines

महाराष्ट्र में CJI बी आर गवई का AI वीडियो X पर किया पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई का आपत्तिजनक एआई वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नवी मुंबई के पनवेल निवासी के किकी सिंह के रूप में हुई है। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपलोड किया गया था। वीडियो में CJI गवई को गले में मटका, चेहरे पर नीला रंग लगाकर जूतों से पीटते दिखाया गया था।

पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन को एक वकील ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि यह वीडियो अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। वकील ने शिकायत में आरोप लगाया कि किकी सिंह और उसके साथियों ने सीजेआई गवई और अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024