नए अपडेट्स
LIVE
ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी:भारतीय वायुसेना के ट्रेनर ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स को ट्रेनिंग देंगे
ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है।
इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।
PM स्टार्मर के भारत दौरे से जुड़ीं 6 तस्वीरें…
PM स्टार्मर के भारत दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
मोदी-स्टार्मर ने ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के चांसलर्स से मुलाकात की
भारत-ब्रिटेन खनिज में भी सहयोग करेंगे
मोदी ने बताया कि भारत और ब्रिटेन ने क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिज) पर सहयोग के लिए एक सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित करेंगे। इसका एक सैटेलाइट कैंपस झारखंड के धनबाद में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स में बनेगा।
मोदी बोले- CETA समझौता युवाओं के लिए रोजगार लाएगा
मोदी ने X पर कहा CETA समझौता युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, व्यापार का विस्तार करेगा और हमारे उद्योगों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी फायदा पहुंचाएगा।
गाजा में शांति समझौते का स्वागत किया
स्टार्मर ने अपने बयान के दौरान गाजा में शांति समझौता होने का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, ‘ यह राहत की बात है। इस समझौते को अब बिना किसी देरी के पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए और इसके साथ ही गाजा को जीवन रक्षक मानवीय सहायता पर लगे सभी प्रतिबंध तुरंत हटाए जाने चाहिए।’
ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में कैंपस खोलेंगे
स्टार्मर ने कहा, ‘अच्छी गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा की मांग बहुत ज्यादा है। इसलिए, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि और ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करेंगे, जिससे ब्रिटेन भारत में इंटरनेशनल एजुकेशन पहुंचाएगा।
मोदी ने बताया कि, ‘ब्रिटेन की साउथम्पटन यूनिवर्सिटी का गुरुग्राम कैंपस शुरू हो चुका है, जहां पहले छात्रों ने दाखिला लिया है।’
ब्रिटेन में बनेंगी बॉलीवुड फिल्में, डील हुई
स्टार्मर ने अपने कल के दौरे पर बोलते हुए कहा- कल यशराज स्टूडियो का शानदार दौरा किया। हम ब्रिटेन में बॉलीवुड फिल्में बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा कर रहे हैं। भारत की युवा पीढ़ी ही 2047 के उस लक्ष्य को हासिल करने की अगुआई करेगी।
स्टार्मर ने कहा, ‘आज रात जब हम रवाना होंगे, तो मुझे उम्मीद है कि हम बड़े नए निवेश हासिल कर लेंगे, जिससे हमारे दोनों देशों के लिए भविष्य के क्षेत्रों में हजारों कुशल नौकरियां पैदा होंगी’
स्टार्मर बोले- हम AI, कम्युनिकेशन और डिफेंस टेक्नोलॉजी में साथ आएंगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, ‘ब्रिटेन और भारत टेक्नोलॉजी और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया में आगे हैं। इसलिए, हमने अपनी तकनीक और सुरक्षा पहल के जरिए अपने सहयोग को गहरा किया है।’
इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एडवांस कम्युनिकेशन, डिफेंस टेक्नोलॉजी और दूसरे क्षेत्रों में नई प्रतिबद्धता शामिल हैं।
