Headlines

चंडीगढ़ निगम हाउस की मीटिंग में धक्कामुक्की:मार्शलों ने सीनियर डिप्टी मेयर समेत 4 पार्षद खींचकर बाहर निकाले; कांग्रेस-आप पार्षदों ने एजेंडा फाड़ा

LIVE

चंडीगढ़ निगम हाउस की मीटिंग में धक्कामुक्की:मार्शलों ने सीनियर डिप्टी मेयर समेत 4 पार्षद खींचकर बाहर निकाले; कांग्रेस-आप पार्षदों ने एजेंडा फाड़ा

चंडीगढ़12 मिनट पहले
AAP और कांग्रेस के पार्षदों को बाहर निकालते वक्त धक्कामुक्की हुई।

चंडीगढ़ में आज (30 सितंबर) नगर निगम की मीटिंग में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों ने मेयर हरप्रीत कौर बबला के विदेश दौरे को लेकर घेरने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने निगमकर्मियों को सस्पेंड करने के खिलाफ आवाज उठाई।

जब मेयर और भाजपा पार्षदों ने उन्हें हंगामा करने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में जमकर बहस शुरू हो गई। कांग्रेस पार्षदों को शांत कराने के लिए मेयर बबला ने विदेश दौरे के दौरान मिला अवॉर्ड उन्हें दिखाया। उन्होंने कहा कि आपके शहर को अवॉर्ड मिला है, और आप शहर के साथ ही नहीं हो।

इस पर कांग्रेस पार्षदों ने निगम कर्मियों को शोषण बंद करो लिखे पर्चे उठाकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने चंडीगढ़ में मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के झाड़ू लगाने के विवाद पर भी सवाल उठाए। साथ ही इस मामले में सस्पेंड हुए कर्मियों को बहाल करने की मांग की।

विरोध करते हुए विपक्ष के पार्षद वेल में उतर आए। उन्होंने हाथों में पर्चे लेकर भाजपा और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान उन्होंने मीटिंग के एजेंडे के पेपर फाड़कर मेयर की ओर उछाल दिए। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर मेयर ने मीटिंग को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

मेयर ने कहा है कि वह हाउस की कार्रवाई तब तक शुरू नहीं करेंगे, जब तक सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी, डिप्टी मेयर तरुण मेहता, कांग्रेस पार्षद सचिन गालव और AAP पार्षद प्रेमलता को बाहर निकाला नहीं जाता। इसके बाद जसबीर बंटी, तरुण मेहता, प्रेमलता और सचिन को मीटिंग से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान मार्शलों और पार्षदों में धक्कामुक्की हुई।

मेयर ने कहा- इन्होंने शहर को मिले अवॉर्ड की बेइज्जती की। एजेंडे की कॉपियां फाड़कर मेरे मुंह पर मारीं। मैंने ऐसे पार्षद कभी नहीं देखे। हालांकि कुछ देर बाद ही बाहर निकाले गए पार्षद फिर से हाऊस के अंदर आ गए।

सीनियर डिप्टी मेयर बोले- इतने सारे मार्शल कहां से आए सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि मनीमाजरा के जोनिंग प्लान को लेकर वे डेढ़ महीने से आवाज उठा रहे हैं। आज नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भी कहा कि यह जोनिंग प्लान फिर से लाया जाएगा क्योंकि इसमें गड़बड़ी थी।

मास्टर प्लान के हिसाब से यहां चार मंजिला से ज्यादा की बिल्डिंग नहीं बननी चाहिए थी, लेकिन इस प्लान में 6 मंजिला बिल्डिंग बनाने की बात की गई थी, जो गलत है। इसके अलावा भी कई नियमों की अनदेखी की गई थी।

इसलिए वे इस प्लान का विरोध कर रहे थे। आज नगर निगम की बैठक में उनके साथ जो धक्का-मुक्की हुई, ऐसा पहले कभी हाउस मीटिंग में नहीं हुआ। इतने सारे मार्शल कहां से आए, लगता है ये पहले से ही प्लानिंग थी।

मीटिंग के PHOTOS…

पर्चे दिखाकर मीटिंग में हंगामा करते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षद।
मीटिंग के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने कर्मियों का शोषण रोको लिखे पर्चे दिखाए।
जवाब में मेयर हरप्रीत कौर बबला ने विदेश यात्रा के दौरान मिला अवॉर्ड दिखाया।
नारेबाजी करते हुए पार्षद वेल में उतर आए। उन्होंने मेयर के सामने खड़े होकर एजेंडे की कॉपी फाड़ी।
हंगामा बढ़ने पर मेयर ने मार्शल बुलाए और पार्षदों को बाहर निकालने का आदेश दिया।
हंगामा बढ़ने पर मेयर ने मीटिंग स्थगित की। इस दौरान विपक्षी पार्षद वेल में जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते रहे।
निगम स्थगन के दौरान विपक्षी पार्षदों ने अपनी हाउस की मीटिंग की।

निगम हाउस की कार्रवाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

38 मिनट पहले

AAP कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर दिखाकर मेयर का किया विरोध

सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी, डिप्टी मेयर तरुण मेहता, कांग्रेस पार्षद सचिन गालव और AAP पार्षद प्रेमलता ने पोस्टर दिखाकर मेयर का विरोध किया।

04:33 PM30 सितम्बर 2025

मनीमाजरा प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाला सारा पैसा जनता का

सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर बंटी ने कहा कि उन्होंने मनीमाजरा प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया था। इसके बाद आज नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने “जॉनी प्लान” को दोबारा लाने की बात कही है।

बंटी ने आरोप लगाया कि यह प्रोजेक्ट कुछ डेवलपर्स को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया था, जबकि इस पर खर्च होने वाला सारा पैसा जनता का है।

04:27 PM30 सितम्बर 2025

पार्षदों ने नारे लगाए, मनीमाजरा घोटाले वाली मेयर मुर्दाबाद

जो पार्षद बैठक से बाहर निकल गए थे, वे सभी वापस आकर मीडिया गैलरी में पहुंच गए हैं। उनके हाथों में बैनर हैं, जिन पर लिखा है- “मनीमाजरा घोटाले वाली मेयर मुर्दाबाद”।

04:18 PM30 सितम्बर 2025

कमिश्नर ने स्टाफ से पूछा- लाइटें कितनी जल रही हैं?

स्टाफ ने जवाब दिया- “लगभग 80% लाइटें चालू हैं।” इस पर कमिश्नर ने कहा, “80% नहीं, लाइटिंग 90% से ऊपर जलनी चाहिए। इसके बाद पार्षदों ने आरोप लगाया कि “कमिश्नर झूठ बोल रहे हैं, शहर में बड़ी संख्या में लाइटें खराब पड़ी हैं।

04:14 PM30 सितम्बर 2025

कांग्रेस पार्षद बोले- शहर की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी

कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत ने कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, लेकिन उन्हें ठीक क्यों नहीं किया जा रहा, इस पर अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।”

03:52 PM30 सितम्बर 2025

पार्षद बोले- छुट्टियों में भी तय हो सफाई का सिस्टम

BJP पार्षद कंवर राणा ने कहा कि सफाई कर्मियों की साल में काफी छुट्टियां होती हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि 5 दिन काम करने के बाद 2 दिन छुट्टी होती है और गंदगी उनके वार्ड में फैल जाती है। इसलिए छुट्टियों में काम किस तरह से होगा, इसे कागजों में लाया जाए, ताकि पता हो कि अगर उनकी छुट्टी है तो उस दिन काम किस तरह से करवाया जाएगा

03:29 PM30 सितम्बर 2025

भाजपा गुंडागर्दी कर रही: पार्षद सचिन

कांग्रेस पार्षद सचिन गालव ने कहा भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। यह सदन में जो मार्शल के रूप में थे। ये सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे। सचिन ने कहा कि हमने तो सदन में चंडीगढ़ की समस्याओं को उठाया था। लेकिन उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया।

03:26 PM30 सितम्बर 2025

कमिश्नर की मौजूदगी में नियमों की अनदेखी: हरदीप

AAP के पार्षद हरदीप पुरी ने कहा कमिश्नर अमित कुमार की मौजूदगी में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस पर कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि उन्हें तो लग रहा है कि सबसे ज्यादा गरीब वही हैं।

03:18 PM30 सितम्बर 2025

मीटिंग में बवाल के बारे में बताते भास्कर रिपोर्टर विनोद

03:17 PM30 सितम्बर 2025

मेयर दफ्तर के बाहर पार्षदों का प्रदर्शन

03:16 PM30 सितम्बर 2025

नगर निगम भवन के बाहर तैनात मार्शल

03:12 PM30 सितम्बर 2025

धक्कामुक्की पर पार्षद पार्षद प्रेमलता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की

03:09 PM30 सितम्बर 2025

धक्कामुक्की के बीच खड़े होकर देखते रहे बीजेपी पार्षद

03:04 PM30 सितम्बर 2025

चंडीगढ़ हाउस मीटिंग में पार्षदों-मार्शल के बीच धक्कामुक्की

चंडीगढ़ हाउस मीटिंग के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर बंटी, डिप्टी मेयर तरुण मेहता और दो अन्य पार्षदों को मार्शल जबरदस्ती बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन पार्षद बाहर जाने से इंकार कर रहे थे, जिससे वहां धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। मार्शल और पार्षदों के बीच जोर-जबरदस्ती का यह नजारा कुछ देर तक चला।

02:58 PM30 सितम्बर 2025

हाउस मीटिंग से मार्शल पार्षदों को जबरदस्ती बाहर निकालते हुए

02:56 PM30 सितम्बर 2025

हाउस मीटिंग में पार्षदों को बाहर निकालते हुए मार्शल

02:50 PM30 सितम्बर 2025

कांग्रेस और AAP के पार्षद नारेबाजी कर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024