Headlines

असम में ₹9 करोड़ की ड्रग्स बरामद, वाहन से 30 हजार याबा टैबलेट बरामद

असम के कछार जिले में पुलिस ने सोमवार को एक वाहन से ₹9 करोड़ कीमत की ड्रग्स जब्त की। यह वाहन मिजोरम से आ रहा था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सिलचर-आईजॉल बायपास पर रोके गए वाहन से तलाशी के दौरान 30 हजार याबा टैबलेट बरामद की गईं। इसमें मेथामफेटामिन और कैफीन पाया जाता है, जिसके कारण यह प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024