हरियाणा की तहसीलों में आज से पेपरलेस रजिस्ट्री:कुरुक्षेत्र से CM ने लॉन्च किया सिस्टम; ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, फोटो-बायोमैट्रिक के लिए जाना होगा
हरियाणा की तहसीलों में आज सोमवार से पेपरलेस वर्क की शुरुआत हो गई है।। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से इस प्रोजेक्ट को पब्लिक को समर्पित किया। तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री (डीड) के साथ सीमांकन पोर्टल, वॉट्सऐप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय मामला प्रबंध प्रणाली भी लागू की गई।
इस ऑनलाइन प्रक्रिया में संपत्ति खरीदार और विक्रेता अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (24×7) साइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही अपनी मर्जी के मुताबिक अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। डीड के लिए उनको बार-बार तहसील जाने से भी छुटकारा मिलेगा। सिर्फ डीड के वक्त ही फोटो और बायोमेट्रिक के लिए तहसील जाना है।
अफसरों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट आम जनता के लिए लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सरल और कारगर बनाने के लिए बनाया गया है। पहले, अपॉइंटमेंट के दिन ही डॉक्यूमेंट की जांच होती थी, जिससे आपत्तियों या दस्तावेजों की कमी के कारण डीड पंजीकरण के केस 30% तक फेल हो जाते थे।
अब, इस टेम्प्लेट-आधारित आवेदन को वेरिफाइ के लिए संबंधित तहसील कार्यालय भेजा जाएगा और उसी पोर्टल पर स्वीकृति प्राप्त करने के बाद, आवेदक भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकता है और अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर सकता है।
अब जानिए नई और पुरानी प्रक्रिया में क्या है अंतर…
- पुरानी प्रक्रिया में ये होता था: पुरानी प्रक्रिया में जमीन का खरीदार और विक्रेता ऑनरशिप का रिकॉर्ड जमाबंदी, इंतकाल, एनओसी और NDC लेकर तहसील में अर्जीनवीस के पास जाते थे। अर्जीनवीस उनकी डॉक्यूमेंट देखकर कलेक्टरेट या मार्केट के मुताबिक स्टाम्प का चालान भरकर उनको देता था। इस चालान की रकम बैंक में जमा होने के बाद रसीद से स्टाम्प मिलने के बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद अपॉइंटमेंट मिलती थी। हालांकि स्टाम्प ड्यूटी ऑनलाइन भी भरी जाती थी।
- फिर चेकिंग के बाद होती थी डीड : इस प्रक्रिया के बाद स्टाम्प पर डीड लिखने के बाद क्लर्क और तहसीलदार डॉक्यूमेंट की जांच करते थे। कोई कमी नहीं मिलने के बाद अपॉइंटमेंट पर खरीदार और विक्रेता को फोटो और बायोमेट्रिक के लिए बुलाकर डीड बनती थी। अगर खरीदार और विक्रेता अपॉइंटमेंट पर नहीं पहुंचते थे तो उनको दोबारा अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी, जिसमें काफी समय बर्बाद होता था।
- नई प्रक्रिया में खुद करो डीड : नई प्रक्रिया काफी आसान और सरल है। इसमें खरीदार, विक्रेता या कोई भी Jamabandi.com.inc साइट पर जाकर अपने लॉगिन से डीड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस टेम्प्लेट में खरीदार और विक्रेता को डीड और अपनी जानकारी भरनी है। साथ ही ऑनरशिप के डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी दिन की अपॉइंटमेंट लेनी है।
- वर्किंग-डे में होगी चेकिंग : कुरुक्षेत्र की DRO चेतना चौधरी ने बताया कि उसके बाद तहसीलदार वर्किंग-डे में उन डॉक्यूमेंट की चेकिंग करेंगे। डॉक्यूमेंट में ऑब्जेक्शन होने से पर खरीदार के पास मैसेज चला जाएगा। अगर कोई ऑब्जेक्शन नहीं हुआ तो अपॉइंटमेंट पर डीड बन जाएगी। इसके लिए खरीदार और विक्रेता को फोटो और बायोमैट्रिक के लिए एक बार तहसील में आना होगा। इसके बाद उनके पास डीड की PDF उनके मोबाइल पर चली जाएगी। हालांकि गवाह और नंबरदार की जरूरत पहले की तरह पड़ेगी।

अपडेट्स
अवैध रजिस्ट्रियों पर लगेगी रोक : राव इंद्रजीत
गुरुग्राम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पेपरलेस रजिस्ट्री स्कीम को लाजवाब बताया। कहा कि किसानों और आम आदमी को इससे फायदा मिलेगा। अब अवैध रजिस्ट्रियों पर रोक लगेगी। 10–15 दिन में स्कीम की कामयाबी का पता लगेगा। बुजुर्गों को नई तकनीक में दिक्कत होगी, तो बच्चे सीख जाएंगे। स्कीम को लागू कराना एक बड़ी चुनौती है। अधिकारियों और जनता के सहयोग से स्कीम सफल बनेगी।
सीएम सैनी ने बताया- 3 अक्टूबर को गृहमंत्री शाह आएंगे कुरुक्षेत्र
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि, मैं टीम इंडिया को बधाई देता हूं चाहे क्रिकेट की बात हो या युद्ध की बात हो इंडिया की टीम विजय होकर ही निकलती है। धान खरीद पर मुख्यमंत्री बोले कि हमने मंडियों में अधिकारियों को तैनात किए है किसानों से अपील है। वह 17 नमी वाली धान लेकर आए कई बार मौसम भी खराब हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मशीनी युग है धान मशीनों की वजह से तेजी से मंडियों में पहुंचता है।पहले कई कई दिन धान कटाई मंडी में पहुंचने में समय लगता था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा की अमित शाह गृहमंत्री कुरुक्षेत्र में दो बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे एक कार्यक्रम कोऑपरेटिव विभाग का दूसरा थ्री क्रिमिनल को लेकर एक बड़ी प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र में आयोजित की जा रही है। जिसका शुभारंभ गृह मंत्री करेंगे। आज हमने यहां तहसील में चार बड़ी परियोजनाओं का शुभ आरम्भ किया है। अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। सब काम पेपर रहित होगा ऑनलाइन होगा सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए तहसील जाना होगा। मुख्यमंत्री ने आज पेपर रहित रजिस्ट्री, पेपर रहित निशान दही, व्हाट्सएप कैटबोर्ड, राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली की ऑनलाइन इनोग्रेशन की है।
नारनौल में विधायक और डीसी मौजूद रहे
नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ओम प्रकाश यादव व डीसी कैप्टन मनोज कुमार उपस्थित रहे।
करनाल में पहुंचे पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
करनाल में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री माननीय कृष्ण लाल पंवार ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाटसएप चैट बोट एवम रेवेन्यू कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया।
अंबाला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मंत्री अनिल विज
किसी व्यक्ति को दिक्कत आए तो सीधे मुझसे मिले
सीएम नायब सैनी ने कहा, हमारी सरकार ने लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जिला स्तर पर सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों की शुरुआत की है। इस दौरान यदि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आती है तो वह सीधे मुझसे घर आकर शिकायत कर सकता है।
पंचकूला में कार्यक्रम में पहुंचे सांसद शर्मा
पंचकूला में पेपर रहित रजिस्ट्री, निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबोट, राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम में कालका से BJP विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहीं।
हमारी सरकार से पहले हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार था
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने जब प्रदेश की सत्ता संभाली थी तब से पहले प्रदेश में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार था, लेकिन जब से हमारी सरकार आई है तब से भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ी चोट की है। हर प्रक्रिया को डिजिटल किया है। पहले की सरकारों में सीएलयू के नाम पर लाखों रुपए की लूट होती थी, लेकिन हमने इसे खत्म करके ऑनलाइन कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकेगा।
राजस्व से जुड़े मुकदमों की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग
सीएम ने कहा कि हमने जो चौथी पहल आज जो शुरू की है वह यह है कि जो राजस्व से जुड़े मुकदमे होते हैं उनकी डिजिटल मॉनिटरिंग होगी। इस सिस्टम से वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद खत्म होंगे। यह सिस्टम सभी विवादों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाएगा। इससे लोगों को दफ्तरों के ज्यादा चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
तीसरी पहल वॉट्सऐप चैट है
तीसरी पहल जो हमने शुरू की है वह वॉट्सऐप चैट है। इस तकनीक का उपयोग अब सरकार जनता की सुविधा के लिए करेगा। इसके जरिए आप कोई भी जानकारी लेना चाहेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। ये राजस्व विभाग से संबंधित जितनी भी जानकारी है वह इसके लिए उपलब्ध होगी।
भ्रष्टाचार पूरी तरह होगा खत्म: मुख्यमंत्री सैनी
इस पहल से राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार भी पूरी तरह से खत्म होगा। इसमें मानवीय हस्तक्षेप जीरो होगा। इससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश बिल्कुल नहीं होगी। हमने दूसरा पोर्टल जो लॉन्च किया है, उसके जरिए जमीन का सीमांकन डिजिटल हुआ करेगा। खेत की सीमाओं को लेकर जो झगड़े हुआ करते थे, अब वह नहीं होंगे। सीमांकन पोर्टल से इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। किसान अपनी जमीन की पैमाइश के लिए इस पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।
सीएम ने कहा- अब तहसील में सिर्फ फोटो खिंचवाने आना होगा
CM ने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार का काम जनता की सेवा करना है। इसलिए सरकार का हर काम पारदर्शी होना चाहिए। जो भी काम हो वह जन हितैषी हो। आज से पूरे हरियाणा में पेपर लैस रजिस्ट्री हुआ करेगी। इस पहले से रजिस्ट्री करवाने की जटिल प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। इससे लोग घर बैठकर ही रजिस्ट्री करा सकेंगे। उनको केवल एक बार फोटो खिंचवाने के लिए तहसील ऑफिस आना होगा। आप अपने मोबाइल पर भी रजिस्ट्री को फिलअप कर सकते हैं। जिस समय रजिस्ट्री होगी वह टाइम आपको मोबाइल पर मिलेगा। उसी समय पर ही आपको जाना है।
सोनीपत डीसी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम
सोनीपत डीसी ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सोनीपत और गन्नौर विधायक, डीसी समेत अन्य लोग शामिल हुए
ये बदलाव पारदर्शिता की शुरुआत है: सीएम
हमने हरियाणा में डिजिटल हरियाणा कार्यक्रम की शुरुआत की है। ये एक कार्यक्रम नहीं है, ये अंतिम पायदान पर बैठा हुआ व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम है। ये तकनीकी बदलाव नहीं है, ये बदलाव सुशासन, पारदर्शिता की शुरुआत है। मैं इसके लिए राजस्व विभाग की पूरी टीम को बधाई देता हूं।
सीएम सैनी बोले- जन सेवाएं लोगों तक पहुंचनी हुई आसान
अपने संबोधन के दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का दिन है। आज यहां से चार नई डिजिटल पहल शुरू हुई है। पूरे हरियाणा प्रदेश से अलग अलग जिलों में हमारे मंत्री, विधायक, सांसद इस योजना को शुरू कर रहे हैं। आप सब जानते हैं पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में भी हर रोज लोगों की सुविधा के लिए कोई न कोई नई योजना शुरू की जा रही है। आज इसी कड़ी में हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चार नई डिजिटल पहल शुरू की गई है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने विकास के लिए आधुनिक तकनीक के पक्षधर रहे हैं। 2014 में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पिछले 11 सालों में इस कार्यक्रम के परिणाम हमारे सामने लगातार आ रहे हैं। आम लोग मजबूत भी हुए हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश भी लगा है। जन सेवाएं लोगों तक आसानी से पहुंच रही है।
रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ऑनलाइन हो रहा
सीएम सैनी ने चार नई ऑनलाइन सुविधाओं की शुरूआत की
रोहतक पहुंचे मंत्री अरविन्द शर्मा
फतेहाबाद के कार्यक्रम में बत्ती गुल
फतेहाबाद में कार्यक्रम के दौरान बत्ती हुई गुल। अंधेरे में बैठे रहे बीजेपी नेता, डीसी और अन्य अधिकारी। एक मिनट बाद जनरेटर चलाने पर अंधेरा हटा।
FCR बोली- हमारे लिए गर्व का दिन
एफसीआर डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का दिन है। आज प्रदेश की छोटी तहसील बावैन से ऐसी शुरुआत हो रही है जो लोगों के जीवन पर सीधा असर करेगी। सीएम सैनी ने हमारे बजट स्पीच में कुछ लक्ष्य रखे थे। उन लक्ष्यों को हम पूरा करने में लगे हुए हैं। इस डिजिटलाइजेशन का अहम योगदान रहा है। रेवेन्यू विभाग सदियों से जो काम होता आ रहा है अब काम बिल्कुल उलट होगा। अब पटवारी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, घर बैठे ही सारे काम होंगे। आज जो प्रक्रिया सीएम ने शुरू की है, वह पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है।
फतेहाबाद में नहीं पहुंचे चीफ गेस्ट रामचंद्र जांगड़ा
फतेहाबाद में चीफ गेस्ट रामचंद्र जांगड़ा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक दुड़ाराम और बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ही पहुंचे।फतेहाबाद में चीफ गेस्ट रामचंद्र जांगड़ा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक दुड़ाराम और बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ही पहुंचे।
भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
बाबैन तहसील पहुंचे सीएम नायब सैनी
कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील में पेपरलेस वर्क प्रोजेक्ट की शुरुआत करने पहुंचे। साथ एफसीआर डॉ सुमिता मिश्रा भी हैं
नई प्रक्रिया से नुकसान भी होगा
अर्जीनवीस अशोक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से अर्जीनवीस के काम पर असर पड़ेगा। डीड के लिए ऑनरशिप के डॉक्यूमेंट अर्जीनवीस के हाथ से जाते थे। अर्जीनवीस पहले ही डॉक्यूमेंट की जांच करके आगे भेजता था, जिससे एक ही दिन में कई डीड हो जाती थी। एक दिन में कई डीड होने से सरकार का रेवन्यू बढ़ता था। नई प्रक्रिया में 8 दिन का समय रखा गया है।
अर्जीनवीस को दी गई ट्रेनिंग नई प्रक्रिया के लिए अधिकारियों के साथ अर्जीनवीस को भी ट्रेनिंग दी गई है। उनको नए टेम्प्लेट के बारे में बताया गया है। गुरुवार से शनिवार तक 3 दिन की ट्रेनिंग में रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट जांच करने की प्रक्रिया बताई गई है।
ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ी साइट की तस्वीर
सरकार इन 2 टेक्नोलॉजी को दे रही प्रायोरिटी
- भूमि की निशानदेही करेगा रोबोट : DC मीणा ने कहा कि भूमि की निशानदेही के लिए सरकारी मशीन रोबोट का इस्तेमाल होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सीमांकन पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। इस पोर्टल पर आवेदन करने के बाद नागरिक अपनी भूमि की निशानदेही सरकारी मशीन से करवा सकेंगे। इस प्रक्रिया में उनका खर्च प्राइवेट मशीन से करवाने की तुलना में काफी कम आएगा।
- तहसीलों से जुड़ी सेवाओं के लिए वॉट्सऐप चैटबॉट : उन्होंने कहा कि तहसीलों से जुड़ी सेवाओं के लिए वॉट्सऐप चैटबॉट शुरू होगा। इससे नागरिक अपने वॉट्सऐप पर जमाबंदी, स्टेटस, सर्टिफिकेट सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे। हाईकोर्ट और जिला कोर्ट की तर्ज पर केस का स्टेटस, फैसले की जानकारी भी मिलेगी।
