Headlines

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के आधिकारिक LOGO बनाने के लिए समिति बनाई

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के आधिकारिक LOGO बनाने के लिए समिति बनाई

44 मिनट पहले

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी का आधिकारिक लोगो (LOGO) तय करने के लिए एक समिति गठित की है। ये दिल्ली के इतिहास, संस्कृति, विकास और लोगों की इच्छाओं को दर्शाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक्सपर्ट पैनल बनाया है। सरकार ने MyGov पोर्टल पर लोगो डिजाइन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की थी, जो 26 सितंबर को समाप्त हुई। इसमें देशभर से लगभग 1800 एंट्री मिली हैं।

समिति की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव करेंगे। इसमें अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह LOCO दिल्ली की अलग पहचान का नया प्रतीक होगा। हम चाहते हैं कि यह आधुनिक, पारदर्शी और जनता-केंद्रित शासन को दर्शाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024