Headlines

हमारी सरकार में बिहार से IAS निकलते थे अब मजदूर’:मोतिहारी में प्रियंका बोलीं- यहां 20 सालों से वोट चोरों का राज, बदलाव का वक्त है

LIVE

‘हमारी सरकार में बिहार से IAS निकलते थे अब मजदूर’:मोतिहारी में प्रियंका बोलीं- यहां 20 सालों से वोट चोरों का राज, बदलाव का वक्त है

शिवांजलि, प्रणय, विवेक | पटना, मोतिहारी4 मिनट पहले

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी मोतिहारी में ‘हर घर अधिकार यात्रा’ को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने लोगों से पूछा- का हाल बा, हाल बदलने का समय आ गया है। बदलाव का वक्त है। बदलाव लाओ।

गांधी जी ने मोदी जी और अमित शाह की गद्दी के लिए नहीं लड़े थे। वो आपके अधिकारों के लिए लड़े थे। बीजेपी के नेता कहते हैं कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। कांग्रेस ने जनता के अधिकारों को मजबूत किया। आपकी शक्ति को मजबूत किया। बड़े-बड़े उद्योग बनाए। बड़े बांध बने। सड़कें बनीं।

बिहार से IAS निकलते थे आज यहां के लोग मजदूरी करने जाते हैं। मेरा घर बन रहा था, मजदूर बिहार के थे। केरल में एक मजदूर मिला, सड़क बना रहा था। मैंने पूछा तो कहा बिहार से हूं। इन लोगों का एक ही मकसद है सिर्फ सत्ता में रहना है।

आज देश में बड़े-बड़े उद्योग अडाणी और अंबानी के हैं। ये किसके दोस्त हैं। मोदी जी के दोस्त हैं। इनका एक और दोस्त है जिसने आपके मखाने पर टैक्स लगाया है। मोदी जी उनके हाथ पकड़कर चलते हैं। कभी वो आपके हाथ पकड़कर चले हैं।

आज यहां का किसान उसी परिस्थिति में है जिस परिस्थिति में गांधी जी आए थे। चुनाव पास हैं अब देखने ये लोग कैसे ऐलान करेंगे। 10 हजार रुपए महिलाओं को देने का वादा किया। अब तक क्या कर रहे थे। चुनाव खत्म होने दीजिए ये भी बंद हो जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं से ज्यादा समझदार कोई नहीं होता। आप इनसे 10 हजार रुपए ले लो। वोट अपनी मर्जी से दो।

प्रियंका गांधी बिहार में पहली बार कोई जनसभा या कार्यक्रम कर रही हैं। इससे पहले वो अगस्त में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं।

पटना में महिलाओं से संवाद किया

मोतिहारी में जनसभा से पहले पटना में उन्होंने महिलाओं से संवाद किया। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां समझ रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं।

उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं। आप अपनी शक्ति अपने सम्मान को पहचानिए।’

बेरोजगारी और गरीबी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां रोजगार के साधन नहीं है। पलायन के कारण आपके पति बाहर मजदूरी करते हैं और आपको यहां अकेले रहना पड़ता है।’

संवाद के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ सेल्फी ली और ‘हम होंगे कामयाब’ गाना भी गाया।

25 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा

पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार बनी तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे।’

‘राजस्थान की तरह 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा। हमलोग स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेंगे। साथ ही भूमिहीनों को जमीन दी जाएगी और उसका मालिकाना हक महिलाओं के पास होगा।’

कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें….

सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी।
मंच पर महिला की समस्या सुनती हुईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव।
कार्यक्रम के बाद मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ प्रियंका ने सेल्फी ली।
प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ ‘हम होंगे कामयाब’ गाना भी गाया।

प्रियंका ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

सदाकत आश्रम में करीब 2000 महिलाओं के साथ प्रियंका ने संवाद किया। ‘शक्ति अधिकार’ नाम से हो रहे इस कार्यक्रम में मंच पर महिलाओं ने एक-एक कर प्रियंका गांधी को अपनी समस्या बताई।

इनमें घरेलू काम करने वाली महिलाएं, मनरेगा में मजदूरी करने वाली महिलाएं, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी महिलाएं, आशा वर्कर, प्रोफेशनल वकील-डॉक्टर महिलाएं शामिल रहीं।

प्रियंका के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले महिलाओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए।

पटना और मोतिहारी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

प्रियंका बोलीं- हमारी सरकार में IAS निकलते थे आज मजदूर

48 मिनट पहले

पटना में महिला संवाद में प्रियंका ने कहा, जररुतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रु. मिलेगा

54 मिनट पहले

कन्हैया कुमार बोले- संविधान की रक्षा हमलोग करेंगे

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, ‘हमलोग संविधान की रक्षा करेंगे। हमलोग लोगों के वोट के अधिकार छिनने नहीं देंगे। हमारा मानना है कि जो सरकार वोट की चोरी करती है वो रोजगार की भी चोरी करती है। भागलपुर में प्रधानमंत्री के दोस्त को 1 रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों की जमीन दी गई है। ये लोग वोट के साथ अब जमीन की भी चोरी कर रहे हैं।

59 मिनट पहले

मोतिहारी पहुंची प्रियंका गांधी, मंच पर कांग्रेस नेता ने किया स्वागत

03:20 PM26 सितम्बर 2025

मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

03:03 PM26 सितम्बर 2025

प्रियंका की सभा में महिलाएं बोलीं- इस बार सरकार बदलना है

03:00 PM26 सितम्बर 2025

मोतिहारी में प्रियंका गांधी के सभा में कांग्रेस समर्थकों की जुटनी लगी भीड़

02:57 PM26 सितम्बर 2025

थोड़ी देर में मोतिहारी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

02:33 PM26 सितम्बर 2025

प्रियंका बोलीं- 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे

पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार बनी तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। राजस्थान की तरह 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा। हमलोग स्वास्थ्य बीमा लागू करेंगे।’

02:14 PM26 सितम्बर 2025

सदाकत आश्रम से अपडेट दे रही रिपोर्टर शिवांजलि छाया

02:09 PM26 सितम्बर 2025

प्रियंका ने महिलाओं के साथ सेल्फी ली, गाना गाया

महिला संवाद कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ सेल्फी ली। उन्होंने ‘हम होंगे कामयाब’ गाना भी गाया।

02:05 PM26 सितम्बर 2025

‘आपके पति पलायन कर जाते हैं, आप अकेली रहती हैं’

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘महिलाओं के जीवन में कई तरह के संघर्ष हैं। आप परिवार, समाज का बोझ उठाती हैं। लेकिन सरकार आपके बारे में नहीं सोचती है। जहां उसे आपको सशक्त करना चाहिए, नहीं करती है। रोजगार नहीं होने के कारण पलायन होता है। इसका मतलब है कि आप यहां अकेले रहती हैं।’

01:46 PM26 सितम्बर 2025

प्रियंका बोली- चुनाव के लिए पैसे दे रही सरकार

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं। लेकिन पार्टियां समझ रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं।

01:44 PM26 सितम्बर 2025

संवाद पर अपडेट दे रही रिपोर्टर शिवांजलि

01:42 PM26 सितम्बर 2025

मंच पर समस्या सुनती प्रियंका गांधी

मंच पर प्रियंका गांधी ने एक-एक कर कुछ महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान एक महिला को उन्होंने पीने के लिए पानी दिया।

01:30 PM26 सितम्बर 2025

महिला बोली- मैं प्रियंका के साथ हूं

कार्यक्रम में गयाजी से आईं नेहा यादव ने कहा, मैं प्रियंका गांधी से मिली हूं। उनको पसंद करती हूं और कांग्रेस को ही वोट दूंगी।

01:07 PM26 सितम्बर 2025

महिला संवाद को लेकर अपडेट दे रही रिपोर्टर शिवांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024