Headlines

बिहार की 75 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार मिले:PM ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, राज्य की 22% महिला वोटर्स को फायदा

बिहार की 75 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार मिले:PM ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, राज्य की 22% महिला वोटर्स को फायदा

हर्षवर्धन | पटना3 घंटे पहले
भोजपुर की रीता देवी की बातें सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में वर्चुअली ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की। शुक्रवार को 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की।

2020 के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में महिला वोटर्स की संख्या करीब 3.39 करोड़ है। इसके अनुसार करीब 22 फीसदी महिला वोटर्स को आज शुरू हुई योजना का फायदा मिलेगा।

जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए PM ने कहा, ‘अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते।

आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था।

एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

PM बोले- बिहार में नीतीश के नेतृत्व में कानून का राज

PM ने कहा, ‘आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या में फोर्स-पुलिस में आ रही हैं। आज हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। हमें वो दिन भी नहीं भूलने हैं, जब बिहार में राजद की सरकार थी।

अराजक की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओं ने ही झेली है। उस समय सड़क, पुल-पुलिया का नाम तक नहीं था, इन चीजों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती थी।

राजद के राज में बिहार में खौफ था। नक्सली आतंक बेहिसाब था। इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था। आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की है।

आज बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं। ये लिखकर रखिए कि बिहार को अब फिर कभी उस अंधेरे में नहीं जाने देना है।’

जीविका दीदी की बातें सुनकर मुस्कुरा दिए PM

भोजपुर की रीता देवी की बातें सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए। उन्होंने कहा, आप कितनी जल्दी-जल्दी बोलती हैं। आपने तो इतनी सारी योजनाएं गिनवा दीं। PM ने हाथ जोड़कर रीता देवी का अभिवादन किया।

गयाजी के नूर जहां खातून की बातें सुनकर PM ने कहा, आपने बढ़िया तरीके से बताता। मेरा एक काम करेंगी। आप हफ्ते में 50 दीदी को इकट्‌ठा कर के अपनी बातों को समझाइए। उन लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी।

भोजपुर की रीता देवी ने प्रधानमंत्री से अपनी कहानी शेयर की।
रीता देवी की बातें सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए। उन्होंने ताली भी बजाई।

नीतीश का लालू पर हमला, बोले- हटा तो पत्नी को CM बनाया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन जुड़े थे। उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘बिहार में पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। 24 नवंबर 2005 से जब से NDA की सरकार बनी हम काम में लगे हैं। अब बिहार में कानून का राज है। हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।’

नीतीश ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये तो हट गया था 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम। इससे पहले कोई ऐसा किया था। वो केवल अपने परिवार को देखते हैं। हमलोग जनता के लिए काम करते हैं। हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है।’

PM ने ऑनलाइन 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024