Headlines

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 14 लोग लापता:मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स फंसे, हिमाचल में 419 मौतें; देश में अबतक 8% ज्यादा बारिश

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 14 लोग लापता:मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स फंसे, हिमाचल में 419 मौतें; देश में अबतक 8% ज्यादा बारिश

नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/27 मिनट पहले

उत्तराखंड में दो दिन में दूसरी बार बादल फटा है। 17 सितंबर की रात चमोली जिले के नंदानगर घाट में बादल फटा। यहां कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। 14 लोग लापता हैं और 20 लोग घायल हैं। अब तक 2 लोग रेस्क्यू किए गए।

इससे पहले 16 सितंबर को देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं।

हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है।

देश में इस साल 24 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा था। देश में अब तक (17 सितंबर) सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 3 राज्यों राजस्थान (पश्चिम), पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू भी हो चुकी है, लेकिन इसके जाते-जाते भी देश के 7 राज्यों में तेज बारिश की संभवना है।

मौसम विभाग और ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) के मुताबिक, सितंबर के आखिरी कुछ दिन और अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े कम दबाव के क्षेत्र के साथ जबरदस्त बारिश के आसार हैं।

25-26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 3 इंच तक पानी गिर सकता है।

चमोली के नंदानगर की 3 तस्वीरें…

बादल फटने के कारण नंदानगर घाट इलाके के 6 मकानों में मलबा और पानी भर गया।
नंदानगर घाट में बादल फटने के बाद रास्ता कट गया।
घरों में कई फीट तक मलबा भरा है, यहां पर 7 लोग लापता हैं।
नंदानगर में बादल फटने के बाद पूरे इलाके में मलबा जमा हो गया। घरों में भी मलबा भर गया।
नंदानगर में घरों के नीचे से बहता पानी, कई घरों को नुकसान भी हुआ है।

मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

49 मिनट पहले

तेलंगाना शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

05:25 PM18 सितम्बर 2025

यूपी के शाकंभरी देवी मंदिर के पास नदी पर बना अस्थाई लोहे का पुल बहा

मिर्जापुर के सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में सैलाब आ गया। श्रद्धालुओं के लिए यहां लोहे का अस्थाई पुल बनाया गया था, जो तेज बहाव में ढह गया। कई जगहों पर पानी के चलते स्कूली बच्चों को वापस घर लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं को नदी पार करने की हिदायत दी गई है।

05:18 PM18 सितम्बर 2025

महाराष्ट्र के विष्णुपुरी डैम से छोड़ा गया पानी, नांदेड़ शहर में पानी भरा

विष्णुपुरी डैम से 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नांदेड शहर और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे पंचवटीनगर के वसारनी से आपदा प्रबंधन सेल और फायर ब्रिगेड ने दो वरिष्ठ नागरिक सहित छह व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों के नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

04:14 PM18 सितम्बर 2025

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज 18, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक और असम और मेघालय में 22 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

03:23 PM18 सितम्बर 2025

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लैडस्लाइड का वीडियो शेयर किया

03:20 PM18 सितम्बर 2025

हिमाचल में बारिश बाढ़ से 4596 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से जुड़ी अलग अलग घटनाओं की वजह से सार्वजनिक संपत्ति को अब तक करीब 4596 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज़्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। वहीं, 1500 से अधिक पक्के और 3800 से ज्यादा कच्चे मकान या तो आंशिक रूप से टूट गए या पूरी तरह ढह गए।

03:08 PM18 सितम्बर 2025

बिहार: राज्य में 28% कम बारिश

बिहार में इस मानसून सीजन 906mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 650mm बारिश हुई है।लगभग 28% कम बारिश हुई है।

01:48 PM18 सितम्बर 2025

तेलंगाना के बालकमपेट में बाइक सवार बाढ़ में डूबा, मौत

हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन इलाके में बालकमपेट फुटओवर ब्रिज पर आए बाढ़ के पानी में डूबने से एक 26 साल के बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शरीफुद्दीन अपनी बाइक से बेगमपेट से मुशीराबाद जा रहा था, लेकिन बुधवार रात 10.30 बजे वह ब्रिज पर बाढ़ के पानी में डूब गया।

01:19 PM18 सितम्बर 2025

वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, खराब मौसम के चलते रुकी थी

माता वैष्णो देवी की यात्रा गुरुवार सुबह फिर से शुरू हो गई है, जिसे खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन और भारी बारिश के चलते यात्रा 22 दिनों तक रुकी रही थी।

यात्रा बुधवार को फिर शुरू हुई थी, लेकिन शाम को मौसम खराब होने के कारण इसे फिर से रोक दिया गया। अब मौसम में सुधार होने के बाद, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने यात्रा को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी।

11:44 AM18 सितम्बर 2025

चमोली में दो महिलाओं, एक बच्चे को बचाया, मलबे में 10 लोग दबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024