Headlines

राहुल गांधी की गुजरात यात्रा हुई रद्द:दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट कैंसिल, अब कल जूनागढ़ जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को गुजरात के जूनागढ़ आने वाले थे, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। अब कांग्रेस नेता कल दोपहर को जूनागढ़ पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी के जिला और शहर प्रमुखों से चर्चा करेंगे। जूनागढ़ में शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी 12 सितंबर को कैंप में शामिल हुए थे।

राहुल गांधी दोपहर 1 बजे केशोद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां सड़क मार्ग से जूनागढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे वे भवनाथ की तलहटी में स्थित प्रेरणाधाम प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे। राहुल गांधी शाम 6 बजे तक कैंप में मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। रात 8 बजे राहुल गांधी दिल्ली रवाना होंगे।

जूनागढ़ के शिविर में जिलाध्यक्षों से बात करते हुए राहुल गांधी। (तस्वीर 12 सितंबर की है)

देश का बड़ा मुद्दा ‘वोट चोरी’

12 सितंबर के शिविर में राहुल गांधी ने कहा था कि कुश्ती में एक नियम होता है, जब विरोधी आपको हरा दे, तो आपको उसे हराना नहीं होता, बल्कि बचकर निकलना होता है। गुजरात भाजपा का गढ़ है, यहाँ भाजपा नेता आप पर चाहे जितना भी दांव लगा लें, आप शांति से निकल जाइए, बाकी रास्ता आसानी से मिल जाएगा।

जूनागढ़ में भी राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि कहा कि मणिपुर का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब देश का बड़ा मुद्दा ‘वोट चोरी’ है। हरियाणा और महाराष्ट्र में जनादेश छीना गया। लोग अब हर जगह पीएम को ‘वोट चोर’ कहने लगे हैं। चुनावों में धांधली कर सरकारें बनाई जा रही हैं और जनता का विश्वास टूट रहा है।

राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं को यह भी भरोसा दिलाया है कि आपके लिए मैं बैठा हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। जिलाध्यक्षों से संबंधित क्षेत्र के संबंध में जानकारी लेंगे।

गुजरात में अपनी यात्रा के दौरान जिलाध्यक्षों के घर ही भोजन करेंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। इसकी शुरुआत कहां से होगी और किस तरह सभी विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा, इसका रोड मैप अगले महीने तय किया जाएगा।

10 सितंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने किया था।

राहुल गांधी 7 महीने में 6वीं बार गुजरात आएंगे

  • 12 सितंबर को जूनागढ़ में जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर, संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
  • 7-8 मार्च के बीच राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कांग्रेस के जिला और तालुका कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
  • 8-9 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित रहे।
  • 15-16 अप्रैल को अहमदाबाद और मोडासा में गठबंधन सृजन अभियान का शुभारंभ किया।
  • 26 जुलाई को आणंद जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया था।

गुजरात में कांग्रेस 1995 से सत्ता से बाहर है 1995 से अब तक राज्य में सात विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, यानी 1995, 1998, 2002, 2007, 2012 और 2017, 2022, और इन सभी चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सभी 26 लोकसभा सीटों पर हार गई, हालाँकि 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे जीतने के लिए एक सीट ज़रूर मिली।

————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024