मोदी बोले- भारत-मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार:काशी में स्वागत में उमड़ी भीड़ देख रामगुलाम ने कहा- आप यूं ही बड़ी जीत दर्ज नहीं करते
PM नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसमें कई समझौते साइन किए गए। PM मोदी ने कहा- भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार हैं। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है।
वहीं, मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- भारत मॉरीशस की प्रगति और विकास की यात्रा में हमेशा साथ रहा है। वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मुझे खुशी है कि यह आपका निर्वाचन क्षेत्र है। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं।
इससे पहले, PM मोदी पुलिस लाइन से 3 किमी लंबा रोड शो करते हुए होटल ताज पहुंचे। इस दौरान उनके वेलकम के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। काफिले पर फूल बरसाए। शंखनाद किया। उत्साह देखकर PM ने ड्राइवर से गाड़ी को लोगों के करीब ले जाने को कहा।
बुधवार (10 सितंबर) देर रात UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस-सपा के 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। दरअसल, UP कांग्रेस ने कथित वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।
मॉरीशस PM आज शाम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां गंगा आरती देखेंगे। रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने शाम को होटल ताज में डिनर रखा है
तस्वीरें देखिए-
रामगुलाम कल बाबा विश्वनाथ की पूजा करेंगे, फिर अयोध्या जाएंगे
मॉरीशस पीएम 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। कल यानी 12 सितंबर को मॉरीशस PM बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां रामलला का आशीर्वाद लेंगे। मॉरीशस के PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे।
मॉरीशस पीएम तिरुपति बालाजी भी जाएंगे। इसके अलावा, मुंबई में एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में भारत आए थे। तब वे प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले इकलौते गैर-सार्क नेता थे
PM मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
मॉरीशस पीएम गंगा आरती देखेंगे, तैयारिया शुरू
पीएम मोदी वाराणसीसे रवाना
पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे ताज होटल से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान NSA अजीत डोभाल भी मौजूद रहे
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद रहे।
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तस्वीरें
PM रामगुलाम बोले- भारत, मॉरीशस की प्रगति-विकास की यात्रा में हमेशा साथ रहा
मॉरीशस पीएम ने कहा- यह भारत की मेरी चौथी आधिकारिक यात्रा है। भारत मॉरीशस की प्रगति और विकास की यात्रा में हमेशा साथ रहा है। हमने राष्ट्रीय विकास के प्रमुख क्षेत्रों में भारत की उदार सहायता और विशेषज्ञता का लाभ उठाया है।
इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और समुद्री सुरक्षा शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं। इन क्षेत्रों में भारत का समय पर दिया गया समर्थन मॉरीशस वासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में ठोस बदलाव ला रहा है।
जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शिक्षा, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज है। प्रधानमंत्रीजी, आपके आशीर्वाद से आयुर्वेदिक केंद्र भी एक असाधारण केंद्र होगा।
मॉरीशस PM बोले- जो स्वागत मुझे मिला, उससे आश्चर्यचकित रह गया
मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- हमारे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के प्रति आपके दिखाए गए उदार शिष्टाचार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए।
मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मुझे खुशी है कि यह आपका निर्वाचन क्षेत्र है। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं।
IIT मद्रास और मॉरीशस की यूनिवर्सिटी के बीच समझौता
PM मोदी ने कहा- भारत के IIT मद्रास और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के साथ समझौते हुए हैं। ये समझौते रिसर्च, शिक्षा और इनोवेशन में आपसी साझेदारी को नई पायदान पर ले जाएंगे।
फ्री, ओपेन, सेक्योर, स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है। इस संदर्भ में मॉरीशस के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन की सुरक्षा और मैरीटाइम कैपेसिटी को मजबूत करने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस वर्ष हम सर शिवसागर रामगुलाम जी की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वे केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे। उनकी यह जयंती हमें मिलकर अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रेरणा देती है।
भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा
PM मोदी ने कहा- मैं प्रधानमंत्री रामगुलाम और मॉरीशस के लोगों को चागोस समझौता संपन्न होने पर हार्दिक बधाई देता हूं। ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है। भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है। इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है।
पीएम मोदी बोले- मॉरीशस, भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ
पीएम मोदी ने कहा- मॉरीशस, भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन सागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। मार्च में मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उस समय हमने अपने संबंधों को बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया।
मोदी बोले- यह केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक आत्मिक मिलन
PM मोदी ने कहा- आज हमने मॉरीशस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज पर निर्णय लिया है। इससे इंफ्रास्ट्रचर मजबूत होगा। रोजगार के नए अवसर देगा। भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित हो चुका है।
यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में आपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। चीन काल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है। हमारी संस्कृति और संस्कार सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-पद्धति में रच-बस गए।
काशी में मां गंगा की अविरल धारा की तरह, भारतीय संस्कृति का अविरल प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है। आज जब हम मॉरीशस के साथियों का काशी में स्वागत कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है, इसलिए मैं गर्व से कहता हूं कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।
भारत-मॉरीशस के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किए गए
मोदी ने मॉरीशस PM के साथ द्विपक्षीय चर्चा की
मोदी ने मॉरिशस PM के साथ मुलाकात की
पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। मॉरीशस पीएम 9 से 16 सितंबर तक भारत की यात्रा पर हैं।
पीएम ने ड्राइवर को इशारा किया, गाड़ी पब्लिक के करीब ले चलो
रोड शो के दौरान जनता का उत्साह देखकर पीएम ने डाइवर से इशारे में कहा कि गाड़ी को थोड़ा करीब से लेकर चलिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें पीएम ड्राइवर को हाथ से इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी के रोड शो के 3 VIDEO
