कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने पर कहा कि उन्हें नहीं पता था कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी ने किया है। परमेश्वर 8 सितंबर को कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने एबीवीपी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। वो तिप्तूर में रानी अब्बक्का की जयंती पर निकले जुलूस में श्रद्धांजलि देने रुके थे। उन्हें नहीं पता था कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी ने किया।
परमेश्वर ने कहा-मैं सच्चा कांग्रेसी हूं, मरते दम तक कांग्रेसी रहूँगा। मेरी विचारधारा कांग्रेस के साथ है और मुझे इसे साबित करने की जरूरत नहीं।
परमेश्वर के अखिल एबीवीपी द्वारा आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल न होने पर विवाद हो रहा है।
