Headlines

संदेशखाली- भीड़ ने TMC नेता को पीटा, घर में तोड़फोड़:महिलाओं के शोषण का आरोपी शाहजहां 55 दिन से फरार, 100 केस दर्ज

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण का मामला गरमाया हुआ है। शुक्रवार 23 फरवरी को भीड़ ने TMC नेता अजित मैती के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसे चप्पलों से पीटा। इसके अलावा लोगों ने उनकी बाइक और उनके घर की बाड़ का हिस्सा तोड़ दिया।

आरोप है कि अजित मैती अवैध जमीन हड़पने में शामिल था और शाहजहां शेख के साथ मिला हुआ था। हमले की सूचना मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

इधर, संदेशखाली में ही गुस्साए स्थानीय लोगों ने शेख शाहजहां शेख के भाई के घर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शेख शाहजहां के भाई शिराजुद्दीन ने उनकी 142 बीघा जमीन हड़प ली है। यहां पर भी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत करवाया। फिलहाल संदेशखाली के दो थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संदेशखाली में जमीन हड़पने और महिला उत्पीड़न के मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख पर करीब 100 केस दर्ज हो चुके हैं। उस पर कब्जेवाली जमीनों पर अवैध मछली पालन का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम 5 जनवरी को शाहजहां शेख के यहां छापा मारने पहुंची थी। वह घर पर नहीं मिला था। टीम पर शाहजहां के समर्थकों ने पथराव भी किया था। तभी से (55 दिन) शाहजहां शेख फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024