Headlines

शुभेंदु अधिकारी बोले-सिख ऑफिसर को खालिस्तानी नहीं कहा:वीडियो में मेरी आवाज मैन्युफैक्चर्ड; ममता ने आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था

भाजपा और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार (24 फरवरी) को सिख IPS ऑफिसर जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने से इनकार कर दिया। शुभेंदु का कहना कि संदेशखाली घटना के वायरल वीडियो में उनकी आवाज और तस्वीर AI से बनाई गई है।

दरअसल, मंगलवार (20 फरवरी) को शुभेंदुअधिकारी और पार्टी नेताओं को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में प्रवेश से रोक दिया गया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने संदेशखाली जा रहे भाजपा नेताओं का वीडियो शेयर किया था। इसमें भाजपा नेता एक IPS अफसर को खालिस्तानी कहते दिखे थे।

इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सिख समुदाय के साथ मेरी शुभकामनाएं। अगर वे साबित कर पाएं कि मैंने उस ऑफिसर के सामने कुछ भी कहा है तो मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं। वायरल वीडियो में तस्वीर और आवाज मैन्युफैक्चर्ड हैं, मेरा और मेरी पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024