Headlines

उपराष्ट्रपति चुनाव- वोटों की गिनती शुरू:8 बजे तक रिजल्ट; कांग्रेस का दावा- INDIA गठबंधन के सभी 315 सांसदों ने वोट डाला

उपराष्ट्रपति चुनाव- वोटों की गिनती शुरू:8 बजे तक रिजल्ट; कांग्रेस का दावा- INDIA गठबंधन के सभी 315 सांसदों ने वोट डाला

नई दिल्ली1 मिनट पहले

15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग शाम 6 बजे शुरू हुई। करीब 8 बजे तक रिजल्ट आएगा। संसद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांसदों ने वोट डाला।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, चुनाव में 98% वोटिंग हुई, कुल 781 सांसदों में से 12 सांसदों ने वोट नहीं डाला। यानी 769 सांसदों के वोट दर्ज हुए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि, इस चुनाव में विपक्ष एकजुट रहा। INDIA गठबंधन के सभी 315 सांसदों ने वोट डाला।

एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। YSRCP के 11 सांसदों ने पहले ही NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया था।

जीता उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अपडे‌ट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

24 मिनट पहले

उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है

03:20 PM9 सितम्बर 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी वोट डाला, VIDEO

02:52 PM9 सितम्बर 2025

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी वोट डाला

02:46 PM9 सितम्बर 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग की

02:00 PM9 सितम्बर 2025

वोट डालने तिहाड़ जेल से संसद पहुंचे बारामूला सांसद राशिद

जेल में बंद बारामूला सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ ​​इंजीनियर राशिद मतदान करने पहुंचे।

01:43 PM9 सितम्बर 2025

गृह मंत्री अमित शाह और असदुद्दीन औवेसी ने डाला वोट

12:23 PM9 सितम्बर 2025

उपराष्ट्रपति चुनाव- 63 साल में कब-कब, कितने वोट अवैध पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024