Headlines

लद्दाख में हिमस्खलन, 3 जवान शहीद:कुल्लू में लैंडस्लाइड, 5 की मौत; दिल्ली में 4 मंजला इमारत ढही, अहमदाबाद में दंपति की करंट से मौत

मानसून Live

लद्दाख में हिमस्खलन, 3 जवान शहीद:कुल्लू में लैंडस्लाइड, 5 की मौत; दिल्ली में 4 मंजला इमारत ढही, अहमदाबाद में दंपति की करंट से मौत

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ21 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

लद्दाख के सियाचिन में सेना के बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए। एक कैप्टन को बचा लिया गया है। शहीद जवान महार रेजिमेंट के हैं। बचाव दल के सैनिक लगभग 5 घंटे तक बर्फ में फंसे रहे।

उत्तर दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में सोमवार देर रात 4 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना के समय इमारत खाली थी, लेकिन कुछ वाहन मलबे में दब गए।

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार रात बाइक सवार कपल पानी भरी सड़क से गुजर रहा था। रास्ते में गड्डे में करंट का तार था, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

राजस्थान में इस मानसून सीजन राज्य के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश 693.1mm हुई है। 108 साल पहले 1917 में 844.2mm बारिश दर्ज हुई थी। अब तक राज्य के 63% बांध फुल हाे चुके हैं।

राज्यों में बाढ़ बारिश की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी गांव में सोमवार रात लैंडस्लाइड में घर तबाह हुआ।
राजस्थान के जालोर में सोमवार को भारी बारिश के कारण भारत माला एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा ढह गया।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह बरामदा ढह गया।
राजस्थान के डीग में रविवार देर रात दो मंजिला मकान गिर गया। इसमें भाई-बहन की मौत हो गई।
यूपी के कन्नौज में सोमवार दोपहर को 700 साल पुराने मकबरे की दीवार ढह गई।

राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए…

देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

31 मिनट पहले

मोदी ने पंजाब को ₹1600 करोड़ देने की घोषणा की

PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसके अलावा एसडीआरएफ और पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त जल्दी जारी की जाएगी।

मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

54 मिनट पहले

यूपी के मथुरा-वृंदावन में यमुना उफान पर, मंदिर-परिक्रमा मार्ग डूबे

यूपी में गंगा, यमुना समेत सभी बड़ी नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया।

वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 48 जिले बाढ़ की चपेट में है।

05:40 PM9 सितम्बर 2025

सुप्रीम कोर्ट के जज और CJI पीएम बाढ़ राहत कोष में 25-25 हजार देंगे

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई और सुप्रीम कोर्ट के जजों ने प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में स्वेच्छा से 25-25 हजार रुपए का योगदान देने का ऐलान किया है।

05:12 PM9 सितम्बर 2025

लद्दाख में हिमस्खलन, तीन जवान शहीद

लद्दाख के सियाचिन बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए।

05:08 PM9 सितम्बर 2025

गुजरात के बनासकांठा जिले में बाढ़ आई

04:46 PM9 सितम्बर 2025

मोदी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया

04:26 PM9 सितम्बर 2025

उत्तरी गुजरात में भारी बारिश के बाद दर्जनों गांवों डूबे

गुजरात के बनासकांठा जिले में पिछले दो दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ आ गई है। तीनों तालुकाओं के दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

04:02 PM9 सितम्बर 2025

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश को ₹1500 करोड़ देने की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। किसानों को पीएम किसान निधि की एडवांस किश्त भी दी जाएगी।

01:30 PM9 सितम्बर 2025

हिमाचल प्रदेश: प्रदेश में 136 बड़े लैंडस्लाइड, 1204 घर ढहे

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन लैंडस्लाइड की 136 घटनाएं सामने आईं। बाढ़ की 95 और बादल फटने की 45 घटनाएं हुईं। बाढ-बारिश से 1204 घर पूरी तरह जमींदोज हुए हैं। 5140 घर ऐसे हैं जो आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

01:28 PM9 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश: इटावा में यमुना उफान पर, गांव में 3 फीट पानी भरा

इटावा में यमुना नदी उफान पर है। जसवंतनगर के कीरतपुर गांव में 3 फीट तक बाढ़ का पानी भर गया है। गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। गांव की सड़कों पर नाव चल रही है।

स्कूल में पानी भरा है। छात्र और शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। घरों में पानी चले जाने से लोग घर की छतों पर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण बोले- पशुओं के लिए चारा और पीने का पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई मदद नहीं की है।

01:05 PM9 सितम्बर 2025

हरियाणा: अगले तीन दिन के मौसम का हाल

  • 10 सितंबर : मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
  • 11 सितंबर : पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
  • 12 सितंबर : पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में बारिश के आसार हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
01:04 PM9 सितम्बर 2025

UP: आगरा शहर की सड़कों पर भरा यमुना का पानी

आगरा में बाढ़ है। यमुना नदी का पानी शहर की सड़कों पर भरा है। ताजमहल को जाने वाली रोड पर 2 से 3 फीट तक भरा है। पानी में फंसकर कई गाड़ियां बंद हो गईं। पानी में घुसकर लोग बाइक पैदल घसीटते दिखे।

12:50 PM9 सितम्बर 2025

राजस्थान: राज्य के 63% बांध फुल

इस सीजन में अब तक 63 फीसदी से ज्यादा बांध ओवर-फ्लो हो चुके हैं। राजस्थान में छोटे-बड़े 693 बांधों में से 437 बांध फुल हो चुके हैं, जबकि 164 बांध ऐसे है, जहां 25 से लेकर 90 फीसदी तक भरे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार बीसलपुर बांध से 24 जुलाई से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

12:19 PM9 सितम्बर 2025

हरियाणा: राज्य में अब तक 563.3mm बारिश

8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7mm बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 563.3mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 48% ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4mm दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में 346.2mm हुई है।

12:06 PM9 सितम्बर 2025

राजस्थान: कुल 693.1mm बरसात हो चुकी

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 20 सालों में क्लाइमेट चेंज का असर राजस्थान जैसे सूखे राज्य पर असर दिखा रहा है। इस सीजन (1 जून से 8 सितंबर) तक 693.1mm बारिश हो चुकी है, जबकि मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। साल 1917 के मानसून सीजन में राजस्थान में कुल 844.2mm बारिश रिकॉर्ड हुई थी, जो राजस्थान में मानसून सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।

11:54 AM9 सितम्बर 2025

UP: बलिया में बाढ़ के बीच नाव बनी लाइफ लाइन

बलिया में गंगा, सरयू और टोंस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तीनों नदियों के उफान से 61 गांवों के करीब 70 हजार लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई जगह सड़कों पर नावें चल रही हैं और घरों में पानी घुस गया है। लोगों के बीच नाव आने जाने के लिए लाइफ-लाइन बनी है।

गंगा नदी चक्की नौरंगा पर सबसे ज्यादा तबाही मचा रही है, जबकि निहोरा नगर, कृष्णा नगर, बेदुआ, मुहम्मदपुर, महावीर घाट और गायत्री कॉलोनी जैसे निचले इलाकों में लोग पानी से जूझ रहे हैं। गंगा का जलस्तर गायघाट गेज पर 59.25 मीटर, सरयू का चांदपुर गेज पर 58.86 मीटर और टोंस का पीपराघाट गेज पर 60.50 मीटर दर्ज किया गया है, जो सभी खतरे के निशान से ऊपर है।

11:51 AM9 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

प्रयागराज के मेजा में बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। इसके नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर हो गया। हादसा अमिलिया कला गांव में सोमवार रात 11.40 बजे हुआ। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और असहन जहां खान (60), पत्नी सलेहा बेगम (55) और बेटे को अस्पताल लेकर भागे। जहां पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।

11:48 AM9 सितम्बर 2025

बारिश से गुजरात में डूबा इंडिया-पाकिस्तान का नडाबेट बॉर्डर

उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे इससे कच्छ के रेगिस्तान में पहली बार बाढ़ आ गई है। इसका एक हिस्सा उत्तर गुजरात के बनासकांठा से भी लगता है, जहां इंडो-पाक का नडाबेट बॉर्डर है। यह पूरा रेगिस्तानी इलाका है, जो अब समुद्र में तब्दील हो गया है। नडाबेट गुजरात के बनासकांठा जिले का हिस्सा है, जिसकी जमीनी सीमा पाकिस्तान से लगती है। यह पर्यटन स्थल भी है, जहां आम लोग बार्डर देखने आते हैं।

11:22 AM9 सितम्बर 2025

दिल्ली: यमुना का जलस्तर घटा, चेतावनी स्तर के करीब

नई दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.96 मीटर दर्ज किया गया। यह धीरे-धीरे घटते हुए अब चेतावनी स्तर 204.50 मीटर के करीब पहुंच रहा है। तीन दिन वाटर लेवल डेंजर लेवल 205 मीटर के पॉइंट को पार करके 208 मीटर तक पहुंचा था।

11:17 AM9 सितम्बर 2025

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे ग्रामीण

10:55 AM9 सितम्बर 2025

UP: बिजनौर में गंगा कटान से रावली तटबंध क्षतिग्रस्त

बिजनौर गंगा बैराज स्थित रावली तटबंध गंगा कटान से क्षतिग्रस्त हो गया है। सिंचाई विभाग और प्रशासन के अधिकारी कटान रोकने में जुटे हैं। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल दोपहर एक बजे बिजनौर पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ए.के. बंसल ने बताया कि तटबंध में रिसाव हुआ है, लेकिन यह पूरी तरह टूटा नहीं है। हालांकि तटबंध के ऊपर बनी पक्की सड़क कटकर गंगा में समा गई है। अगर गंगा की धारा गांव की ओर मुड़ी तो एक दर्जन से अधिक गांव और हजारों हेक्टेयर जमीन बाढ़ की चपेट में आ सकती है।

10:42 AM9 सितम्बर 2025

तमिलनाडु: नागपट्टिनम में बारिश शुरू

तमिलनाडु के नागपट्टिनम शहर के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे मौसम में बदलाव हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

10:37 AM9 सितम्बर 2025

यूपी: आगरा के ताजमहल के बाउंड्री वाल तक पहुंची यमुना

09:43 AM9 सितम्बर 2025

महाराष्ट्र: ठाणे में इमारत का हिस्सा ढहा, महिला की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में सोमवार देर रात 12.36 पर दौलत नगर स्थित लकी कंपाउंड की 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। जो बिल्डिंग के नीचे खड़ीं दो महिलाओं पर गिरा। घटना में 62 साल की महिला नाहिद जैनुद्दीन जमाली की मौत हो गई। उसकी बहू इल्मा जहरा जमाली गंभीर घायल हुई है। दोनों पास के सना टॉवर में रहती थीं।

09:22 AM9 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में गंगा ने डेंजर पॉइंट पार किया

वाराणसी में गंगा ने इस बार मानसून के एक ही सीजन में लगातार तीसरी बार चेतावनी बिंदु को पार कर लिया है। नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोग बाढ़ राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जलस्तर में हर घंटे करीब दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे प्रशासन और आमजन में चिंता बढ़ गई है।

08:22 AM9 सितम्बर 2025

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बढ़ते पानी से निचले इलाकों के साथ-साथ कई रिहायशी क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

08:21 AM9 सितम्बर 2025

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत ढही

उत्तर दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में सोमवार देर रात 4 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना के समय इमारत खाली थी, लेकिन कुछ वाहन मलबे में दब गए। दमकल विभाग की टीम ने बगल की इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, हालांकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

08:11 AM9 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश: 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया।

08:09 AM9 सितम्बर 2025

राजस्थान: मानसून ने 108 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

राजस्थान में इस बार मानसून ने 108 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 1917 के बाद सबसे ज्यादा बारिश इस सीजन में हुई। राज्य के 63 फीसदी बांध फुल हाे चुके हैं। आज 2 जिलों जैसलमेर और बाड़मेर में तेज बारिश का अलर्ट है। बारिश के अलर्ट के कारण 4 जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा और जालोर में आज स्कूलों की छुट्‌टी

07:57 AM9 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़: बस्तर-दंतेवाड़ा समेत 4 जिलों में भारी बारिश संभव

पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 8 सितंबर बारिश का 86% कोटा पूरा हो चुका है। सामान्य तौर पर औसत 1143.3mm बारिश होती है, जबकि अब तक 987.5mm बारिश हो चुकी

07:44 AM9 सितम्बर 2025

यमुना का जलस्तर बढ़ा, ताजमहल के पास तक पहुंचा पानी

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ताजमहल के आसपास बहने वाली नदी का पानी अब स्मारक की दीवारों के पास तक पहुंच रहा है।

07:17 AM9 सितम्बर 2025

हिमाचल: 744 सड़कें बंद, ₹4122 करोड़ की निजी-सरकारी संपत्ति नष्ट

हिमाचल में तेज बारिश से तबाही के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य में अभी भी 3 NH समेत 744 सड़कें ब्लॉक हैं। चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कई भागों से सेब की फसल भी मंडियों तक नहीं पहुंच

07:09 AM9 सितम्बर 2025

पंजाब: सभी जिलों में बाढ़, नदियां उफान पर

पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। नदियां-नाले-नहर उफान पर हैं। लुधियाना में हालात ज्यादा खराब हैं। अन्य जिलों में सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से टूटे, क्षतिग्रस्त बांधों को भरने का काम किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश

06:59 AM9 सितम्बर 2025

हरियाणा: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, बहुत तेज बारिश की संभावना नहीं है। 8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7mm बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 563.3mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 48% ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4mm दर्ज की गई है।

06:56 AM9 सितम्बर 2025

मध्य प्रदेश: अब तक 1049.02mm बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 1049.02mm बारिश हो चुकी है। इससे भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सितंबर मानसून एक्टिव रहेगा। ऐसे में प्रदेश में 10 इंच बारिश और होने की

06:53 AM9 सितम्बर 2025

बिहार: पूरे सितंबर भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। राज्य में 10 सितंबर से 17 सितंबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। आज पटना समेत 25 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो

06:46 AM9 सितम्बर 2025

राज्यों में मौसम का हाल…

06:46 AM9 सितम्बर 2025

शहरों में बारिश का डेटा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024