Headlines

हिसार एयरपोर्ट के पास माइनर टूटी:घग्गर नदी का बांध टूटा; गृहमंत्री शाह की मीटिंग कैंसिल, सीएम सैनी जलभराव क्षेत्रों में पहुंचे

हरियाणा मानसून LIVE

हिसार एयरपोर्ट के पास माइनर टूटी:घग्गर नदी का बांध टूटा; गृहमंत्री शाह की मीटिंग कैंसिल, सीएम सैनी जलभराव क्षेत्रों में पहुंचे

भास्कर टीम, हरियाणा6 मिनट पहले
हिसार में एयरपोर्ट के नजदीक राणा माइनर टूट गई। बहादुरगढ़ में मारुति कंपनी के स्टॉक यार्ड में खड़ी सैकड़ों गाड़ियां डूब गईं।

हरियाणा में मानसून का असर अभी खत्म नहीं हुआ। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक रविवार को सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा, जबकि अन्य 20 जिलों में बारिश की संभावना है।सीएम नायब सैनी अंबाला दौरे पर हैं। उन्होंने नग्गल में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

हिसार में आज राणा माइनर टूट गई। इसका पानी एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, इसे जेसीबी मशीन लगाकर रोक लिया गया है। वहीं, सिरसा में घग्गर नदी का बांध फिर से टूट गया, जिससे इसका पानी आसपास के खेतों में भर गया।

बहादुरगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन भी एक और जगह से टूट गई। इसका पानी आसपास के इलाकों में भरा। इससे मारुति कंपनी के स्टॉक यार्ड में खड़ी सैकड़ों गाड़ियां भी पानी में डूब गईं।

इसी बीच आज सीएम सैनी हिसार के नारनौंद और हांसी में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचेंगे। यहां ड्रेनेज टूटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 4-4 फीट तक पानी जमा है और करीब 100 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं।

वहीं, मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.15 मीटर नीचे आ गया है। यह नदी कुरुक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा रही थी।

उधर, हरियाणा में होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग रद्द हो गई है। इस मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करने वाले थे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया, ‘प्रदेश सरकार ने मीटिंग की तैयारियां पूरी कर ली थीं, हालांकि केंद्र की ओर से मीटिंग स्थगित करने की जानकारी दे दी गई है।’ ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा में बारिश से बिगड़े हालात के बाद यह फैसला लिया गया है।

CM नायब सैनी ने आज पंचकूला से राहत सामग्री से लदी 25 गाड़ियों को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया। इनमें 15 गाड़ियां पंजाब और 10 गाड़ियां हिमाचल भेजी गई हैं।

मौसम के PHOTOS…

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में राहत सामग्री से लदे ट्रकों को हरी झंड़ी दिखाकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया।
बहादुरगढ़ का मुंगेशपुर ड्रेन एक और जगह से टूट गया। इससे आसपास के इलाके में जलभराव हुआ है। इसी ड्रेन के पहले टूटे बांध को रोकने के लिए सेना और SDRF की टीमें लगी हुई हैं।
सिरसा में घग्गर नदी का बांध टूट गया। इससे आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया।
हिसार में राणा माइनर टूट गई। इसमें पानी का बहाव बहुत तेज है।
नारनौल में मौसम साफ है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है।

पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

सिरसा में संगर की ओर बढ़ रहा पानी

सिरसा के गांव पनिहारी में घग्घर नदी में शनिवार को बांध टूटने के बाद करीब 1000 एकड़ एरिया में 5 फुट पानी जमा हो गया। अब यह पानी गांव संगर की ओर बढ़ना शुरू हो गया है।

13 मिनट पहले

सीएम ने अंबाला में जलभराव स्थिति का लिया जायजा

सीएम नायब सैनी अंबाला दौरे पर हैं। उन्होंने नग्गल में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत लोगों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024