Headlines

चंद्रग्रहण सबसे पहले तमिलनाडु में दिखा:जयपुर, दिल्ली, वाराणसी में चांद ढका; 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा; ब्लड मून 82 मिनट तक

LIVE

चंद्रग्रहण सबसे पहले तमिलनाडु में दिखा:जयपुर, दिल्ली, वाराणसी में चांद ढका; 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा; ब्लड मून 82 मिनट तक

नई दिल्ली6 मिनट पहले

साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण शुरू हो गया है। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे भारत में कहीं से भी देख सकते हैं। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है।

चंद्रग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ, जो 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इसमें से 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

यह 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार है जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा जा रहा है। इसे सीधे आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। हालांकि, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने पर इसे साफ देखा सकते हैं।

ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा

ग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सबसे देर तक और सबसे अच्छा देखने को मिलेगा। वहां ग्रहण के समय चांद आसमान में ऊंचाई पर होगा। यूरोप और अफ्रीका में लोग इसे चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए देख पाएंगे।

बैंकॉक में 12:30 से 1:52 बजे, बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52 बजे, टोक्यो में 2:30 से 3:52 बजे और सिडनी में 3:30 से 4:52 बजे तक देखा जा सकेगा।

दुनिया की करीब 85% आबादी पूरे चंद्रग्रहण को देख सकेगी।

ग्रहण के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

झारखंड: रांची में चंद्रमा आधे से ज्यादा ढक गया, VIDEO

8 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश: नोएडा में चंद्रग्रहण का नजारा, VIDEO

12 मिनट पहले

उज्जैन में चंद्रग्रहण के बाद महाकाल के पट बंद

महाकाल मंदिर में चंद्रग्रहण से पहले 9:30 बजे आरती हुई। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। आम दिनों में रात 10.30 बजे शयन आरती के बाद 11 बजे पट बंद होते हैं।

23 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में चंदग्रहण की शुरुआत, VIDEO

26 मिनट पहले

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में चंद्रग्रहण लग गया है

29 मिनट पहले

दिल्ली के नेहरू प्लेनेटेरियम से चंद्रग्रहण का नजारा, VIDEO

31 मिनट पहले

राजस्थान: जयपुर में चंद्रग्रहण की शुरुआत हो गई

35 मिनट पहले

असम: गुवाहाटी में भी चंद्रग्रहण की शुरुआत, VIDEO

39 मिनट पहले

दिल्ली में HD कैमरे के जरिए चंद्रग्रहण की पहली तस्वीर आई

49 मिनट पहले

तेलंगाना: हैदराबाद में चंद्रग्रहण की शुरुआत हो गई

50 मिनट पहले

तमिलनाडु: चेन्नई में चंद्रग्रहण की शुरुआत हो गई

58 मिनट पहले

राजस्थान: जयपुर में ग्रहण से पहले चंद्रमा बादलों में ढका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024