Headlines

कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सफाई करेंगे टीचर:लुधियाना में सतलुज पर बने बांध से बाढ़ का खतरा, फाजिल्का से पाकिस्तान की तरफ मोड़ा पानी

पंजाब मानसून LIVE

कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सफाई करेंगे टीचर:लुधियाना में सतलुज पर बने बांध से बाढ़ का खतरा, फाजिल्का से पाकिस्तान की तरफ मोड़ा पानी

पंजाब5 मिनट पहलेलेखक: अनुज, अमित, नमन, विवेक
पंजाब में बाढ़ के हालात और पाकिस्तान की तरफ मोड़ा जा रहा पानी, पीएम मोदी की फाइल फोटो।

पंजाब के सभी स्कूल- कॉलेज कल 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने शेयर की है। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 8 सितंबर को सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना होगा और यहां पर साफ सफाई का काम करना होगा।

पीएम मोदी 9 सितंबर को गुरदासपुर के दौरे पर आने वाले हैं। यहां वह बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।

वहीं, लुधियाना में सतलुज पर बना बांध अभी भी खतरा बना हुआ है, हालांकि इसी बीच फाजिल्का में गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने एक अस्थायी बांध तैयार कर लिया है। इसके जरिए अब सतलुज का ज्यादा पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे प्रभावित गांवों में राहत की उम्मीद जगी है।

मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रोपड़ और लुधियाना में दोपहर साढ़े 3 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

लुधियाना के ससराली गांव में सतलुज पर बना बांध टूटने के खतरे में है। शुक्रवार आधी रात को कमजोर हुए इस बांध को बचाने के लिए आर्मी और NDRF की मदद से रिंग बांध बनाया गया था। लेकिन शनिवार को उस पर भी कटाव बढ़ गया, जिसके बाद अब तीसरा बांध बनाया जा रहा है।

इधर, बाढ़ से तबाह हुए किसानों के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सरकार से कर्ज माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में तुरंत कर्ज माफी ही उन्हें दोबारा खड़ा होने में मदद कर सकती है।

ससराली बांध की मरम्मत में जुटी आर्मी, ग्रामीणों का मिल रहा साथ।

पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति…

  • 23 जिलों में बाढ़ का असर: 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब, एसबीएस नगर और तरनतारन शामिल हैं।
  • 1996 गांव डूबे: राज्य के 1996 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अमृतसर के 195, गुरदासपुर के 329, बरनाला के 121, बठिंडा के 21, फिरोजपुर के 108, होशियारपुर के 173, कपूरथला के 145, पठानकोट के 88, मोगा के 52, जालंधर के 93, फाजिल्का के 80, फरीदकोट के 15, लुधियाना के 77, मुक्तसर के 23, एसबीएस नगर के 28, एसएएस नगर के 15, संगरूर के 107 और मानसा के 95 गांव ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा मलेरकोटला के 12, पटियाला में 105, रूपनगर में 44 और तरनतारन में 70 गांव पानी में घिरे हुए हैं।
  • 3.84 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित: कुल 3,87,013 से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर अमृतसर (1,36,105), गुरदासपुर (1,45,000) और फाजिल्का (24,930) में देखने को मिला है। इसके अलावा फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, संगरूर और मोहाली में भी हजारों लोग संकट में हैं।
  • 46 लोगों की अब तक मौत हुई: अब तक 12 जिलों में 46 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें अमृतसर (7), बरनाला (5), बठिंडा (4), होशियारपुर (7), लुधियाना (4), मानसा (3), पठानकोट (6), गुरदासपुर (2), एसएएस नगर (2), फिरोजपुर (1), फाजिल्का (1), रूपनगर (1), पटियाला (1) और संगरूर (1) शामिल हैं। पठानकोट जिले से 3 लोग लापता हैं। वहीं, पशुधन हानि का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन बड़ी संख्या में पशु बाढ़ की चपेट में आए हैं।
  • 22,854 लोगों को सुरक्षित निकाला: कुल 21,854 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया है। इनमें फिरोजपुर में 3888, अमृतसर से 3260, बरनाला से 627, होशियारपुर से 1616, कपूरथला से 1428, जालंधर से 511, मोगा से 155, रूपनगर से 248, पठानकोट से 1139 और तरनतारन से 21 लोग शामिल हैं।
  • 219 राहत शिविर सक्रिय: राज्यभर में 219 राहत शिविर सक्रिय हैं, जिनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं। इन शिविरों में 7377 लोग रह रहे हैं।
  • बाढ़ से अब तक 1,74,454 हेक्टेयर फसल प्रभावित: पंजाब में बाढ़ से अब तक 1,74,454 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान गुरदासपुर (40,169) में हुआ।
फाजिल्का में डैम बनाकर पाकिस्तान की तरफ मोड़ा जा रहा पानी।

डैमों की स्थिति के बारे में जानिए…

पोंग डैम: सुबह 6 बजे डैम का जलस्तर 1392.97 फीट रिकॉर्ड किया गया। उस समय डैम में आने वाला पानी 46,521 क्यूसेक था, जबकि बाहर जाने वाला पानी 99,875 क्यूसेक था। इसका मतलब है कि डैम से निकलने वाला पानी आने वाले पानी से कहीं ज्यादा था।

भाखड़ा डैम: भाखड़ा डैम का जलस्तर सुबह 6 बजे 1677.98 फीट था। उस समय डैम में 66,891 क्यूसेक पानी आ रहा था और 70,000 क्यूसेक पानी बाहर जा रहा था। बाढ़-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

सोनू सूद बोले- अविजोत अकेला नहीं, हम उसके साथ

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पंजाब के छोटे से बच्चे अविजोत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह नन्हा सा बच्चा बेहद बहादुर है और उसके सामने बड़ी लड़ाई है।

सोनू सूद ने भरोसा दिलाया कि वे उसे स्वस्थ करने के लिए हर संभव मदद करेंगे।

सोनू सूद ने कहा कि यह मासूम फरिश्ता अकेला नहीं है, बल्कि पूरा समाज उसके साथ खड़ा है।

36 मिनट पहले

8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

  • यहां होगी तेज बारिश: मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर-1, जालंधर-2, फिल्लौर, फगवाड़ा, गढ़शंकर, नवांशहर, नंगल, लुधियाना, लुधियाना वेस्ट में तेज बारिश की संभावना है।
  • हल्की बारिश की चेतावनी: डेरा बाबा नानक, मुकेरिया, बरनाला, दसूहा, पूरा अमृतसर, भुलत्थ, खडूर साहिब, सुलतानपुर लोधी, तरन तारन, पट्टी, जीरा, कपूरथला, शाहकोट, नकोदर, मोगा, फिरोजपुर, जलालाबाद, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बाघा पुराना, जगराओं, रायकोट, पायल, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, चमकौर साहिब, खरड़, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, अमलोह, और मलेरकोटला
11:45 AM7 सितम्बर 2025

कल से खुलेंगे स्कूल, बच्चे नहीं जाएंगे

पंजाब राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना एवं निर्देश

1. राज्य के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कल से सामान्य रूप से खुलेंगे। यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित होता है, तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले के उपायुक्त द्वारा लिया जाएगा।

2. निजी स्कूलों के प्रशासकों के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल भवन और कक्षाएं पूरी तरह सुरक्षित हों।

3. राज्य के सभी सरकारी स्कूल 8 सितंबर को छात्रों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एम.सी. पंचायतों, नगर परिषदों और निगमों के सहयोग से चलाया जाएगा।

4. शिक्षकों द्वारा स्कूल भवनों का गहन निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई समस्या या दोष पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत जिले के उपायुक्त और इंजीनियरिंग विभाग को दी जाए।

5. 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।

11:37 AM7 सितम्बर 2025

सोनू सूद बाढ़ राहत के लिए अमृतसर पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां पर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

वे बाघपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का और अजनाला में हालात का जायजा लेंगे।

उन्होंने प्रभावित परिवारों की मदद का भरोसा दिया और नए मकान बनाने के प्रयास की भी जानकारी दी।

11:19 AM7 सितम्बर 2025

जानवरों के लिए भी राहत अभियान

बाढ़ में इंसान और जानवर दोनों संकट में हैं। अमृतसर की एनिमल वेल्फेयर एंड केयर सर्विस (AWCS) ने राहत कार्य शुरू किया है। संस्था की फाउंडर डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि टीमें घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों को भोजन और दवाइयां दे रही हैं और जरूरतमंद जानवरों को चारा भी पहुंचा रही हैं। जानवरों को रेस्क्यू भी किया जा रहा है।

अमृतसर के डॉक्टर जैसे डॉ. सुमीत रैड़, डॉ. आर.के. शर्मा और डॉ. नरेश चावला मदद में शामिल हैं। कनाडा की सत्यधाम फाउंडेशन, अमेरिका की HEAL फाउंडेशन और वर्ल्ड बैंक के सलाहकार गुरचरण सिंह भी सहायता दे रहे हैं। डॉ. नवनीत कौर ने एनआरआई समुदाय से भी मदद की अपील की है।

10:57 AM7 सितम्बर 2025

190 गांव प्रभावित, 134 घर तबाह

अमृतसर के ADC रोहित गुप्ता ने बताया कि अब तक की रिपोर्टों के अनुसार जिले में 190 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। इनमें रहने वाली करीब 1.35 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

इस दौरान 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है। बाढ़ से 134 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 18 पशुओं की मौत हुई है।

10:46 AM7 सितम्बर 2025

वीडियो वायरल हुआ, सरकार ने भेजी बोट, इलाज कराया

अमृतसर के तलवंडी राय दादू गांव में बाढ़ में फंसे 8 साल के अभिजोत, जिसे किडनी की गंभीर समस्या है, का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तुरंत बच्चे के मुफ्त और बेहतरीन इलाज की जिम्मेदारी ली और हेल्थ डिपार्टमेंट को कार्रवाई के आदेश दिए।

बोट से बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब AIIMS की विशेष डॉक्टर टीम उसका इलाज कर रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि इलाज उच्च स्तर का और पूरी तरह मुफ्त होगा।

10:21 AM7 सितम्बर 2025

मंगलवार को पंजाब आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर दौरे पर आएंगे। वे बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से मिलकर उनका दुख साझा करेंगे और उनकी मदद के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

09:59 AM7 सितम्बर 2025

ससराली बांध को मजबूत करने में जुटी आर्मी

रविवार को भी भारतीय सेना, कई विभागों की टीमें और सैकड़ों ग्रामीण ससराली कॉलोनी में बने धुस्सी बांध को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

09:07 AM7 सितम्बर 2025

पाकिस्तान की तरफ मोड़ा जा रहा पानी

फाजिल्का में गांवों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए एक अस्थायी बांध बनाया गया है, जिससे अब अधिक पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है।

09:01 AM7 सितम्बर 2025

बॉलीवुड एक्टर बोले- किसानों का कर्जा माफ हो

  • बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही: बॉलीवुड एक्टर ने पंजाब के हालातों को लेकर एक वीडियो जारी किया है, इसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में 1400 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब साढ़े तीन लाख लोग बेघर हो गए हैं और 4 लाख एकड़ से ज्यादा फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
  • मदद में जुटे पंजाबी भाई: उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे बड़ी ताकत पंजाब के लोग ही हैं। पंजाबी खुद एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और हर संभव तरीके से राहत पहुंचा रहे हैं।
  • किसानों का कर्ज माफ हो: सूद ने सरकार से मांग की कि जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है, उनके कर्ज तुरंत माफ किए जाएं ताकि वे फिर से जिंदगी खड़ी कर सकें।
08:56 AM7 सितम्बर 2025

7 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों के लिए फ्लैश अलर्ट जारी किया है। तरन तारन, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में दोपहर 12 बजे तक मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

08:24 AM7 सितम्बर 2025

मनकीरत औलख 7 सितंबर को देंगे ट्रैक्टर और मदद

सिंगर मनकीरत औलख 7 सितंबर को डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर पहुंचेंगे। वह यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों को ट्रैक्टर देंगे और आर्थिक मदद भी

ससराली बांध के अभी के हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024