Headlines

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:हरियाणा में 50 एकड़ में खड़ी फसल डूबी; उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

मानसून Live

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:हरियाणा में 50 एकड़ में खड़ी फसल डूबी; उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

देहरादूर/श्रीनगर/चंडीगढ़11 मिनट पहले

उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन और बरनाला शामिल हैं। अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।

जालंधर और लुधियाना के कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर चुका है। अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किमी का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। भाखड़ा डैम के गेट 4 फीट तक खोले गए।

हिमाचल में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं।

उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए।

हरियाणा में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े। सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई।

देश में बाढ़-लैंडस्लाइड से जुड़ी 5 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रविवार शाम को सड़क पर विशाल पेड़ गिर गया। वहां कई लोग और गाड़ियां खड़ी थीं। हालांकि, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
उत्तराखंड में सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद वाहन फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ टीम राहत कार्य में जुटी है।
हरियाणा में यमुना नदी में पानी खतरनाक स्तर पहुंच गया है। सोमवार को यमुनानगर जिले में नदी ओवरफ्लो होने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए।
हिसार में सोमवार को भाखड़ा से जुड़ी बासड़ा नहर टूटने के बाद उसे भरने की कोशिश की गई।
NDRF की टीम ने बाढ़ के पानी में डूबने से युवक को बचाया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024