Headlines

बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया:आरोपी ने सिग्नल पर कार रुकवाकर पेट्रोल छिड़का, महिला भागी तो पीछा किया, और फ्यूल डालकर आग लगाई

बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया:आरोपी ने सिग्नल पर कार रुकवाकर पेट्रोल छिड़का, महिला भागी तो पीछा किया, और फ्यूल डालकर आग लगाई

बेंगलुरुकुछ ही क्षण पहले

कर्नाटक के बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाकर हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले कार सवार लिव-इन पार्टनर का पीछा किया। फिर सिग्नल पर गाड़ी रुकवाकर पेट्रोल छिड़क दिया। घटना शनिवार की है।

कार में कुल तीन लोग सवार थे। महिला कार से निकलकर भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। उस पर और पेट्रोल डाला और लाइटर से उसे आग लगा दी। महिला 60 फीसदी झुलस चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 50 साल के विट्ठल के रूप में हुई है। वह एक कैब ड्राइवर और शराब पीने का आदी था। मृतक महिला का नाम वनजाक्षी था। वह 35 साल की थी। दोनों लगभग चार साल पहले लिव-इन रिलेशनशिप में आए थे।

शराब की लत-उत्पीड़न से परेशान थी वनजाक्षी विट्ठल पहले तीन बार शादी कर चुका था। वनजाक्षी भी लिव-इन में आने से पहले दो बार शादी कर चुकी थी। वह हाल ही में विट्ठल के शराब की लत और बार-बार उत्पीड़न से परेशान होकर उससे अलग हो गई थी। वनजाक्षी की मरिअप्पा नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ भी दोस्ती भी हो गई थी।

घटना वाले दिन, वनजाक्षी कार से मरिअप्पा और ड्राइवर के साथ एक मंदिर से लौट रही थी। विट्ठल वनजक्षी की कार का पीछा कर रहा था। एक ट्रैफिक सिग्नल पर, विट्ठल ने गाड़ी रुकवाई और वनजाक्षी, मरिअप्पा और ड्राइवर पर पेट्रोल छिड़क दिया।

भागने के दौरान वनजाक्षी गिरी, विट्टल मे आग लगा दी ​​​​​​​मरिअप्पा और ड्राइवर वहां से भाग गए, लेकिन विट्ठल ने वनजाक्षी का पीछा किया। वनजाक्षी ​​​​​​​भागने के दौरान गिर गई, तो विट्ठल ने उस पर और पेट्रोल डालकर लाइटर से उसे आग लगा दी। वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति वनजाक्षी ​​​​​​​को बचाने के लिए दौड़ा। उसने कपड़े के एक टुकड़े से आग बुझाई और लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख, विट्ठल मौके से भाग गया।​​​​​​​ वहीं, ​​​​​​​वनजाक्षी लगभग 60 फीसदी तक जल गई थी। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसे बचाना वाला व्यक्ति भी मामूली रूप से जल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024