Headlines

पंजाब के 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़:हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी; यूपी के बलिया में 24 घंटे में 24 घर गंगा में समाए

मानसून Live

पंजाब के 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़:हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी; यूपी के बलिया में 24 घंटे में 24 घर गंगा में समाए

पठानकोट/देहरादून/दिल्ली/मुंबई40 मिनट पहले

पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया ह

रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूबे हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 6 दिन से रुकी है।

इधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोकी गई है। इसमें अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, 4 अभी भी लापता हैं और 7 अन्य घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

गुजरात के हिम्मत नगर में 15 से ज्यादा कारें पानी में डूब गईं।
पंजाब के फाजिल्का में लोगों को सुरक्षित निकालती NDRF 13 बटालियन की टीम।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद फैला मलबा।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024