लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, बिल्डिंग उड़ी:4 की मौत, पड़ोसियों तक के घर टूटे; कई किमी तक सुनाई दी आवाज
लखनऊ की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इससे फैक्ट्री की दीवारें उड़ गईं। फैक्ट्री के नजदीक का एक घर उड़ गया। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग दबकर घायल हो गए हैं। कुछ लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र में हुआ है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर कई एम्बुलेंस गाड़ियां पहुंची हैं। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस लोगों को मलबे से निकाल रही है। धमाके बाद से फैक्ट्री के आसपास हजारों लोग इकट्ठा हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मौके पर डीएम और कमिश्नर भी पहुंच गए हैं।
घटनास्थल की 3 तस्वीरें…
बारूद के धमाके से फैक्ट्री मलबे में बदली
धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे अवैध पटाखा फैक्ट्री में बारूद का विस्फोट बताया है। हालांकि, अभी सिलेंडर फटने की भी आशंका जताई जा रही है।
धमाके में पटाखा व्यवसायी आलम, उसकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 को शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। कई अन्य लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू किए गए घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।
