Headlines

अजय राय ने RSS को बताया विधवाओं की फौज, पूछा-अविवाहित लोग परिवार के बारे में सलाह कैसे दे सकते हैं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा RSS विधवाओं की फौज है। उन्होंने तर्क दिया कि जब RSS के सदस्य खुद अविवाहित रहते हैं, तो वे किसी को परिवार के बारे में सलाह कैसे दे सकते हैं। राय ने यह बयान वाराणसी में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

राय ने ये बयान मोहन भागवत के एक दिन पहले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा। मोहन भागवत ने 28 अगस्त को नागपुर में RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के दौरान कहा कि जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए हर भारतीय को 3 बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।

भाजपा ने अजय राय के बयान की आलोचना की है और उनसे माफी मांगने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024